जमशेदपुर : मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित सुभाष कॉलोनी के पास एसएस एकेडमी की कक्षा नौ के छात्र अभिषेक शर्मा के साथ 20 युवकों ने मारपीट कर दी. रविवार शाम हुई मारपीट की घटना में अभिषेक शर्मा का सिर फूट गया है, जिसका इलाज कराना पड़ा है. (नीचे भी पढ़ें)
रविवार शाम घटी मारपीट की घटना में 20 युवकों में शामिल एक युवक ने पत्थर उठाकर अभिषेक शर्मा के सिर पर दे मारा, जिससे उसका सिर फट गया. उसे इलाज के लिए तुरत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. अभिषेक शर्मा ने बताया कि मारपीट करने वाला एक युवक उसी की कक्षा में दूसरे सेक्शन में पढ़ता है. स्कूल में छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई थी, उसी का बदला लेने के लिए रविवार को अभिषेक शर्मा पर हमला किया गया. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.














