जमशेदपुर : जमशेदपुर में गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची सीतारामडेरा की रहने वाली एमजीएम की सहायिका. उन्होंने एसएसपी से जान माल की रक्षा करने और झूठा केस में फंसाने के लिए ज्ञापन सौंपा है. दरअसल मामला 22 फरवरी का है. जहां सहायिका अस्पताल में गायत्री दवी की सेवा में थी. तभी 10 बजे उन्होंने बिरसानगर से फोन आता है. जिसमें उन पर लक्की सिंह ने चेन चोरी की शिकायत में लिखित आवेदन थाना में दर्ज करवाया था. (नीचे भी पढ़े)
जब वह अपने परिवार के साथ बिरसानगर थाना पहुंची तो उन्हें गिरफ्त कर हाजत में बंद कर दिया गया. परिजनों के विरोध के बाद छोड़ दिया गया. वहीं बार-बार उन्हें लक्की सिंह की ओर से डराया धमकाया जा रहा है चेन वापस करने के लिए. इसकी शिकायत लेकर गुरुवार को एसएसपी आफिस पहुंची है. जहां उन्हें आश्वासन मिला है.



