जमशेदपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिलांतर्गत कुमारडुंगी के मीरूडीह में स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही 2 छात्राओं की तालाब में डूबने से मौत हो गई. दोनों छात्राएं स्कूल से सीधे घर न जाकर तालाब में नहाने चली गई थीं. ये छात्राएं रिश्ते में बहनें थीं, जिनका नाम क्रमशः मनीषा पाल एवं गीतांजलि पात्रो था. (नीचे भी देखें)
मृतका मनीषा के पिता खगेश्वर पाल ने बताया कि उनकी बेटी की उम्र 6 साल थी. कृष्णा पात्रो खगेश्वर पाल के साले हैं. मनीषा पाल और गीतांजलि पात्रो मीरूडीह में शिव रूद्र इंग्लिश स्कूल में पढ़ती थीं. बुधवार दोपहर स्कूल में छुट्टी होने पर दोनों छात्राएं घर न जाकर अन्य बच्चों के साथ मीरूडीह स्थित तालाब में नहाने चली गयीं, जहां नहाने के क्रम में दोनों डूब गईं. सूचना मिलने पर ग्रामीण पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह उसे निकाला एवं दोनों के परिजनों को सूचित किया. (नीचे भी देखें)
परिवार वाले दोनों छात्रों को लेकर जमशेदपुर पहुंचे, जहां मनीषा पाल को एमजीएम अस्पताल और गीतांजलि पात्रो को टीएमएच ले जाया गया. मनीषा पाल को एमजीएम अस्पताल में और गीतांजलि पात्रो को टीएमएच में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. परिजन दोनों के शव वापस अपने गांव लेकर चले गए हैं.



