चाकुलिया: चाकुलिया में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. घटना 8 मई की रात 11 बजे की है. पीड़िता ने इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ चाकुलिया थाना में मामला दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले के अभियुक्त कुचियाशोली निवासी महेश्वर महतो (19), कानिमहुली निवासी श्रीजन टुडू (18) और एक कुचियाशोली के नाबालिग को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में उपस्थापन पश्चात न्यायिक हिरासत में लेकर तीनों अभियुक्तों को बाल सुधारगृह भेज दिया है.(नीचे भी पढे)
पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि 8 मई की रात करीब 11 बजे तीनों आरोपियों ने उसे डरा धमकाकर कूपन नदी (गंदरूपी नदी) किनारे ले गए, जहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी भाग निकले. वह किसी तरह अपने मामा के घर गई और परिजनों को घटना की जानकारी दी. पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपियों पर मंगलवार को कांड संख्या 34 / 23, धारा 323, 504, 506, 363, 376 (डी) एवं 4 पोक्सो एक्ट एवं 3(2 )(भी)एससी /एसटी प्रिवेंशन ऑफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.


