रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गगराई ने नगर के बंगलाटांड़ एवं कोलसाई में दो गरीब बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग किया. कोलसाई निवासी नूरजहां बेगम की बेटी एवं बंगलाटांड़ के मरहूम मो सलीम की बेटी के निकाह में एसोसिएशन के सदस्यों के माध्यम से सहयोग राशि भेजी. (नीचे भी पढ़ें)

डॉ विजय सिंह गगराई ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना उनकी प्राथमिकता है. कहा कि बेटियां समाज की धरोहर होती हैं. उनकी पढ़ाई से लेकर विवाह तक समाज की जिम्मेदारी होती है और उन्होंने अपने सामाजिक दायित्व का ही निर्वहन किया है. इधर, नूरजहां बेगम और मरहूम मोहम्मद सलीम के परिवार ने डॉ गागराई के प्रति आभार प्रकट करते हुए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया.(नीचे भी पढ़ें)
मौके पर समाजसेवी चुन्नू रहमान, संतोष सिंहदेव, रामराई सामड, वीर सिंह हांसदा, मारकुस गागराई आदि उपस्थित रहे. इधर, नूरजहां बेगम और स्व मो सलीम के परिवार ने डॉ गगराई के प्रति आभार प्रकट करते हुए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया. मौके पर समाजसेवी चुन्नू रहमान, संतोष सिंहदेव, रामराई सामड, वीरसिंह हांसदा, मारकुस गागराई आदि उपस्थित रहे.



