चाकुलिया: चाकुलिया के डाकबंगला परिसर में रविवार की शाम झामुमो की बैठक में बहरागोड़ा प्रखंड के केशरदा पंचायत से आए दर्जनों ग्रामीण झामुमो का दामन थामा. बैठक में उपस्थित विधायक समीर महंती ने सभी को माला पहनाकर और पार्टी का झंडा देकर पार्टी में स्वागत किया. विधायक समीर महंती ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर पंचायत के लोग पार्टी में शामिल हुए हैं इससे क्षेत्र में संगठन मजबुत होगा. श्री महंती ने कहा कि पार्टी एक परिवार है और पार्टी में सभी को समान अधिकार और सम्मान मिलेगा. उन्होंने कहा कि वे अपने विस क्षेत्र के विकास के प्रति हमेशा से ही प्रयासरत है. आने वाले समय में क्षेत्र का विकास होगा. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को कहा की वे संगठन के नीति सिद्धांतों का प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक कर संगठन से जोड़े. मौके पर अमियो महंती,अनंत महंती, चन्द्रशेखर कुईला, मुकेश महापात्र,दुर्गा प्रसाद महापात्र,सुशांत महंती,बबलू महापात्र,खोकन माईती, दिलीप गिरी, तापस देहुरी, अशोक महंती समेत अन्य लोग झामुमो में शामिल हुए. मौके पर समीर दास,प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय,गौतम दास,मो गुलाब, राकेश महंती, बलराम महतो,निर्मल महतो,शुभदीप दास, बुलबुल मंडल समेत अन्य उपस्थित थे.















