• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, August 31, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand health mission – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 206 नए एंबुलेंस का हरी झंडी दिखाकर लोकार्पण किया, नवनियुक्त 38 दन्त चिकित्सकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण, मुख्यमंत्री ने कहा – रांची में एक आधुनिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना करेगी राज्य सरकार, प्रत्येक पंचायत में खुलेंगे फार्मेसी शॉप

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि जिस तरह से रांची में रिम्स कार्यरत है उसे ध्यान में रखते हुए एक और नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना रांची में की जाएगी. जहां विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सकों की संख्या में भी इजाफा होना बहुत जरूरी है. जब तक इनकी संख्या नहीं बढ़ेगी, तब तक स्वास्थ्य सुविधा को लेकर निश्चिंत हो जाना सही नहीं होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को स्वास्थ्य क्षेत्र में सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बेहतर समन्वय बनाकर राज्य सरकार को जिम्मेवारी देनी चाहिए क्योंकि झारखंड की भौगोलिक संरचना को देखते हुए यहां कि जरूरतों का बेहतर आकलन कर राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को वास्तविक दिशा दे सकेगी. (नीचे भी पढ़े)

राज्य सरकार तय करेगी कि कहां मेडिकल कॉलेज होना चाहिए और कहां नहीं, कैसे उसका संचालन होना चाहिए. लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची में जैसा सुविधा को लेकर दबाव बढ़ रहा है इसके लिए विभिन्न संस्थानों के माध्यम से कार्य तो हो ही रहा है लेकिन सरकार इस भरोसे के साथ नहीं चल रही है इसलिए हम लोगों ने निर्णय लिया है कि यहां एक और मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा ताकि लोगों को सुविधा मिल सके. उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आईपीएच प्रेक्षागृह नामकुम में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 206 एंबुलेंस का लोकार्पण एवं 38 नवनियुक्त दन्त चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रमों का लोकार्पण एवं उद्घाटन समारोह में अपने संबोधन में कहीं.(नीचे भी पढ़े)

स्वास्थ्य सुविधा अमीर-गरीब, हर वर्ग के लिए समान और एक नजरिए से उपलब्ध कराना लक्ष्य

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के इस कार्यक्रम में कई सारी चीजें आपने देखी. बड़ी संख्या में एंबुलेंस का संचालन, नए ऐप के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधा को सरल और बेहतर बनाने तथा विभिन्न संस्थाओं के साथ जुड़कर जन-जन तक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का नया आयाम और नए दन्त चिकित्सकों की नियुक्ति साथ ही कई उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों और अस्पतालों को सम्मानित इस मंच से किया गया है. स्वास्थ्य को लेकर सरकार कई वर्षों से दिन-रात इस प्रयास में लगी है कि जन-जन तक कैसे बेहतर स्वास्थ सेवा उपलब्ध कराया जाए. स्वास्थ्य का क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जहां चुनौती बहुत ज्यादा है. वर्तमान समय में जिस तरह से लोगों के स्वास्थ्य को लेकर दुनिया भर में चुनौतियां हैं ऐसी स्थिति में झारखंड जैसे पिछड़े राज्य के लिए स्वास्थ्य सुविधा कितना महत्वपूर्ण है इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं? कोरोना को किसी ने नहीं देखा था, पलक झपकते ही पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया. झारखंड भी इससे अछूता नहीं रहा. मेरा मानना है कि स्वास्थ्य सुविधा अमीर-गरीब हर वर्ग के लिए समान और एक नजरिए से उपलब्ध होनी चाहिए. सभी को एक नजर से देखना राज्य सरकार का कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए सजगता, जागरूकता और संवेदनशीलता के साथ-साथ इसको चलाने वाली पूरी व्यवस्था कैसे काम करती है, इस पर ध्यान देना बेहद जरूरी है.(नीचे भी पढ़े)

जरूरतमंद को समय पर दवा उपलब्ध कराएं

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखण्ड में अधिकतर लोग गांव में बसते हैं. यहां किसान, श्रमिक है. हमें यह भी तय करना चाहिए कि गांव के लोगों को एंबुलेंस की सुविधा कैसे दें, उनके स्वास्थ्य की जांच कैसे हो, इसके लिए एक समय तय करना होगा कि किस दिन एंबुलेंस वाहन गांव के किस जगह पर कैंप कर रही है ताकि ग्रामीण अपने कार्य को पूर्ण करके वहां उपस्थित होकर स्वास्थ सुविधा का लाभ ले सके. इस दिशा में कार्य योजना बनाकर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाई जानी चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों में दवाएं एक्सपायर हो जाती है. लोगों को दवा अगर नहीं मिलेगा, तो वह एक्सपायर होगा ही। जरूरत इस बात की है कि जरूरतमंद को समय पर दवा उपलब्ध हो. यही वजह है कि पंचायत स्तर पर दवा दुकान खोलने का निर्णय लिया गया है, और यह सिर्फ पंचायत नहीं बल्कि गांव-गांव में फार्मेसी शॉप की सुविधा बहाल करने का प्रयास किया जाएगा ताकि पढ़े-लिखे युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा सके. झारखंड देश का पहला राज्य है जहां आम नागरिकों के लिए सस्ते दर पर राज्य सरकार एयर एंबुलेंस उपलब्ध करा रही है. यह सुविधा सिर्फ संभ्रांत लोगों को ही नहीं बल्कि बीपीएल परिवार को भी एयर एंबुलेंस की जरूरत हुई तो उन्हें यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को इस प्रकार मजबूत करेंगे कि अब यहां से बेहतर इलाज के लिए लोग दूसरे राज्यों के शहरों में न जाएं बल्कि दूसरे राज्यों के लोग बेहतर इलाज हेतु झारखंड आएं.(नीचे भी पढ़े)

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त दन्त चिकित्सकों को दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उपस्थित नवनियुक्त दंत चिकित्सकों को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त चिकित्सकों से आग्रह किया कि जन सेवा की भावना के साथ अपने जिम्मेवारी का निर्वहन करें। आपको जहां भी पदस्थापित किया जाए वहां आप अपना शत प्रतिशत देने का प्रयास करें. आप राज्य सरकार का अभिन्न अंग है. राज्य सरकार आपका हर सुविधा का ध्यान रखती है आप भी जरूरतमंद लोगों का ख्याल रखें. स्वास्थ्य झारखंड और समृद्ध झारखंड के सपने को साकार करने में आप सभी चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी.(नीचे भी पढ़े)

स्वस्थ झारखंड-समृद्ध झारखंड की परिकल्पना को पूरा करने में जुटी राज्य सरकार

इस अवसर पर स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में स्वस्थ झारखंड-समृद्ध झारखंड की परिकल्पना को पूरा करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है. वर्तमान राज्य सरकार के गठन के बाद से ही झारखंड में स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के सोच के अनुरूप स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग आधुनिक तरीके से आगे बढ़ रही है. अस्पतालों में सभी जरूरी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के जांच मशीनें लगाई जा रही हैं. मुख्यमंत्री के बुलंद इरादे और हौसले के साथ स्वास्थ्य विभाग राज्य वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने हेतु प्रयासरत है. राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र की दिशा और दशा को सुधारने निमित्त हमारी सरकार कृत संकल्प है. पिछले कुछ महीनों में राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में चिकित्सकों की नियुक्ति की है आगे भी नियुक्तियां होती रहेंगी.(नीचे भी पढ़े)

जन-जन को एम्बुलेंस का लाभ देने की पहल

पहले से राज्य में 337 एंबुलेंस का संचालन सरकार द्वारा किया जा रहा है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जन-जन तक एम्बुलेंस का लाभ पहुंचाने हेतु क्रय किए गए 206 नए एंबुलेंस का लोकार्पण किया. अब राज्य में एंबुलेंस की संख्या बढ़कर 543 हो गई.(नीचे भी पढ़े)

स्वास्थ्य सुविधाओं में जुड़ते नए आयाम

मुख्यमंत्री ने रिजनल ब्लड ट्रान्समिशन सेंटर, नागरमल मोदी सेवा सदन का उद्घाटन एवं ब्लड स्टोरेज केन्द्रों का उद्घाटन किया. इस मौके पर 5 एमएमयू के संचालन एवं अन्य चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में स्माइल फाउंडेशन के साथ एमओयू संपन्न हुआ. मुख्यमंत्री ने ममता वाहन ऐप, आयुष्मान एप तथा गंभीर बीमारी उपचार योजना हेतु स्वास्थ्य ज्योति ऐप का लोकार्पण भी किया.(नीचे भी पढ़े)

उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रबंधनों को सम्मान

मुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत राज्य में बेहतर काम करने वाले 84 चिकित्सकों एवं राज्य के कई विभिन्न अस्पताल प्रबंधन को सम्मानित किया. इनमें निजी अस्पताल, सरकारी अस्पताल समेत नेशनल हेल्थ मिशन के चिकित्सक शामिल हैं.(नीचे भी पढ़े)

सर्प दंश से किसी की मौत न हो

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सदर अस्पताल धनबाद और देवघर के मधुपुर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में ब्लड स्टोरेज केंद्र का उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से कहा कि सर्प दंश की घटना पर त्वरित इलाज होना चाहिए. मुझे यह जानकारी नहीं मिलनी चाहिए कि किसी जनमानस की मौत सर्प दंश के बाद इलाज के अभाव में हुई. इस अवसर पर मनिका विधायक राम चंद्र सिंह, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, विकास आयुक्त-सह- अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना डाडेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, अभियान निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन आलोक त्रिवेदी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं चिकित्सक बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

Developer

Developer

Related Posts

jamshedpur blood donation camp-महेश्वर प्रसाद की 13वीं पुण्यतिथि पर टेल्को रिक्रिएशन क्लब में लगा रक्तदान शिविर, 95 यूनिट रक्त हुआ संग्रह
खबर

jamshedpur blood donation camp-महेश्वर प्रसाद की 13वीं पुण्यतिथि पर टेल्को रिक्रिएशन क्लब में लगा रक्तदान शिविर, 95 यूनिट रक्त हुआ संग्रह

August 31, 2026
Jamshedpur loot : मानगो श्रीकृष्णा उद्यान में दिनदहाड़े घर में घुस कर लूट, दो महिलाओं व एक पुरुष ने घटना को दिया अंजाम, जेवर एवं अन्य कीमती सामान लूटकर हुए फरार
खबर

Jamshedpur loot : मानगो श्रीकृष्णा उद्यान में दिनदहाड़े घर में घुस कर लूट, दो महिलाओं व एक पुरुष ने घटना को दिया अंजाम, जेवर एवं अन्य कीमती सामान लूटकर हुए फरार

August 31, 2026
Jamshedpur rural panic over unknown equipment : बहरागोड़ा के पथरा गांव में आकाश से अज्ञात उपकरण गिरने से हड़कंप, पुलिस जांच में निकला वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए छोड़ा गया यंत्र, विद्यासागर विवि से पैराशूट में बांध कर छोड़ा गया था आसमान में
खबर

Jamshedpur rural panic over unknown equipment : बहरागोड़ा के पथरा गांव में आकाश से अज्ञात उपकरण गिरने से हड़कंप, पुलिस जांच में निकला वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए छोड़ा गया यंत्र, विद्यासागर विवि से पैराशूट में बांध कर छोड़ा गया था आसमान में

August 31, 2026
Next Post

kharsawan road accident-बड़ाबाम्बो- सोनापोस मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, बाइक ने साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, दोनों घायल

Jamshedpur court aquittal – बिष्टुपुर में 22 वर्ष पुराना जानलेवा हमले के मामले में छह आरोपी साक्ष्य अभाव मे बरी, यह था मामला

Jamshedpur court aquittal - बिष्टुपुर में 22 वर्ष पुराना जानलेवा हमले के मामले में छह आरोपी साक्ष्य अभाव मे बरी, यह था मामला

jamshedpur villagers alertness - जमशेदपुर के एनएच पर जमीन घेरने गए युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, कमर में रखा था पिस्टल, पुलिस को सौंपा, video देखिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur flood alert : खरकई नदी खतरे के निशान से 3 सेंटीमीटर ऊपर, जलस्तर घटने से राहत के संकेत

Horoscope Know Your Day Monday 31st August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 31 अगस्त 2026

Jamshedpur businessmen nikhar sablok murder : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक की हत्या की गुत्थी सुलझी, यूपी से शूटर के साथ हत्या के व्यवस्थापक भी धराये

Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमिटी मीटिंग सोमवार को, गरमाई राजनीति, अध्यक्ष विरोधियों की हुई बैठक

Tata steel society : टिस्को छत्तीसगढ़ी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी की एजीएम में लोन और लाभांश में बढ़ोतरी, हुआ अहम फैसले

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur flood alert : खरकई नदी खतरे के निशान से 3 सेंटीमीटर ऊपर, जलस्तर घटने से राहत के संकेत

Jamshedpur businessmen nikhar sablok murder : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक की हत्या की गुत्थी सुलझी, यूपी से शूटर के साथ हत्या के व्यवस्थापक भी धराये

Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमिटी मीटिंग सोमवार को, गरमाई राजनीति, अध्यक्ष विरोधियों की हुई बैठक

Tata steel society : टिस्को छत्तीसगढ़ी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी की एजीएम में लोन और लाभांश में बढ़ोतरी, हुआ अहम फैसले

jamshedpur thunderstroke- बोड़ाम में वज्रपात की चपेट मे आने से दो युवक झुलसे, एमजीएम में भर्ती

Jamshedpur mla meets youth on  hunger strike : विधायक पूर्णिमा साहू ने गोलमुरी में भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं से की मुलाकात, डीसी व ट्रैफिक डीएसपी से बात कर रोड पर लगवाए बैरिकेड्स, जन सुरक्षा के लिए रोड डिवाइडर बनवाने का किया आग्रह

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News