जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत शंकरपुर के रहने वाले एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को ही पीट दिया. बताया जाता है कि बेटा संपत्ति में बंटवारा करना चाहता है जिसको लेकर मां विरोध कर रही थी जिस कारण उसने अपनी मां पर हमला किया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है जिसको देखकर अब दुनिया उक्त बेटे पर ही सवाल उठा रहा है और उसको धिक्कार कर रहा है. इस मामले में परसुडीह थाना में लड़के की भाभी ने ही शिकायत दर्ज कराई है.(नीचे भी पढ़े)
बताया गया है कि शाम चार बजे के बाद उसके बेटे ने एक वीडियो दिया. उसमे मां के साथ मारपीट करते उसका बेटा चंद्रमोहन शर्मा दिख रहा है. पूनम शर्मा ने बताया कि उसकी सास के साथ चंद्रमोहन शर्मा अक्सर मारपीट करता है और सम्पति को बाँटने का दबाव बनता है. चंद्रमोहन शर्मा के साथ उसका भाई प्रकाश शर्मा भी इस कुकृत्य में शामिल है. चंद्र मोहन शर्मा टाटा स्टील लोंग प्रोडक्ट्स कंपनी का कर्मचारी स्थाई कर्मचारी भी है.



