जमशेदपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रधानमंत्री द्वारा शुरु किये गये टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद मरीजों को पोषण एवं विटामिन प्रदान करने की 12वीं महीने का कार्यक्रम 14 जुलाई को आयोजित किया जायेगा. रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम झारखंड की एकमात्र स्वयंसेवी संस्था है, जिसके द्वारा बीते 11 महीने से यह कार्यक्रम चलाकर टीबी मरीजों को प्रत्येक महीने पोषण उपलब्ध कराया जा रहा है.(नीचे भी पढे)
रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने टीबी विभाग से आग्रह किया है कि वे मरीजों को इस सम्बन्ध में सूचित कर दें ताकि टीबी मरीज समय पर आकर अपना पोषण व विटामिन रेड क्रॉस भवन से 14 जुलाई को दिन में 3 बजे से 4 बजे के बीच प्राप्त कर लें.विदित हो कि इस अभियान को चलाने में रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष विकास सिंह, हिमालया स्टील मिल्स, छगनलाल दयालजी सन्स, पेट्रन आशिफ मेहमूद, दिलीप गोयल, महेश अग्रवाल, मारवाड़ी महिला मंच, पूरबी घोष, अरुप घोष, निक्षय मित्र के रूप में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं.



