जमशेदपुर : रेड क्रॉस सोसाइटी की पूर्वी सिंहभूम शाखा की ओर से आयोजित नेत्र शिविरों का लाभ क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को मिलना शुरू हो गया है. इस सत्र में शुरू हुए पहले ही नेत्र शिविर में यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिडेट के कमांड क्षेत्र के ग्रामीण जनजाति का चयन उस क्षेत्र में यूसिल के सहयोग से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में यूसिल के पदाधिकारियों ने चयनित 10 नेत्र रोगियों को शिविर तक पहुंचाया तथा उनका ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण करा उन्हें वापस उनके घर पहुंचाया. (नीचे भी पढ़ें)

ज्ञात हो कि 8 स्वास्थ्य शिविरों में 48 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया है, जिन्हें क्रमवार आने वाले शिविरों में यूसिल के सहयोग से ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया जायेगा. यूसिल ने रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा किये जा रहे मानवसेवा के कार्यों के प्रति आभार जताया है.



