जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र के जुगसलाई राहुल लॉज में रूम नंबर 7 से पंजाब के कपड़ा व्यापारी 75 वर्षीय महिंद्र कुमार पोद्दार का शव मिला है. पुलिस ने शव रविवार को बरामद किया गया है. वे बाथरुम कमोड पर बैठे मृत मिले. पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकाला है. एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रखवा दिया गया है. पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन पंजाब से शहर के लिए निकल चुके हैं. परिजनों के आने के बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराएगी. कपड़ा व्यापारी करीब 6 से 7 दिनों से होटल में ठहरे हुए थे.(नीचे भी पढ़े)
वे बिजनेस को लेकर में शहर आए थे. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सही पता चलेगा. हार्ट अटैक से उनकी मौत होने की बात कही जा रही है. पुलिस ने बताया कि महेंद्र कुमार पोद्दार बाथरुम के कमोड में बैठे मिले. होटल कर्मियों ने काफी देर से उनके कमरे का दरवाजा नहीं खोलने की जानकारी पुलिस को दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
















