
चाकुलिया : चाकुलिया वन क्षेत्र में विगत दो वर्षों से गजराज का राज है. यहां फिलहाल 60-70 हाथी वन क्षेत्र के विभिन्न भागों में बंटकर क्षेत्र के जंगलों में विचरण कर रहे हैं मानों चाकुलिया वन क्षेत्र गजराजों का क्षेत्र हो. गजराज अलग अलग झूंड में बंटकर मस्त अपने अंदाज में क्षेत्र में विचरण कर रहा है. कभी कभार तो गजराज दिन के उजाले में भी जंगल से बाहर निकलकर सड़क पर आ जा रहा है. क्षेत्र में हाथियों का दिन प्रतिदिन दबदबा बढ़ता ही जा रहा है. हाथियों को क्षेत्र से भगाने के लिए वन विभाग के कर्मी और क्यूआरटी की टीम एड़ी चोटी एक किए हुए हैं. (नीचे भी पढ़ें)
वही ग्रामीण भी संगठित होकर हाथियों को गांव से सटे जंगल से दूर भगाने की दिशा में भरपूर प्रयास कर रहे हैं परंतु हाथियों का झूंड इस क्षेत्र से बाहर जाने का नाम ही नहीं ले रहा है. हाथियों को भगाने में कभी वन कर्मी तो कभी ग्रामीणों की भीड़ का सामना गजराज कर रहा है फिलहाल चाकुलिया वन क्षेत्र में गजराज का राज है. हाथियों का झुंड जब जहां चाहे आ जा रहा है और खाने की खोज करता हुआ अब गांव की और भी रूख कर रहा है इससे क्षेत्र के ग्रामीणों ने दहशत का माहौल बना हुआ है. (नीचे भी पढ़ें)
ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का झुंड कब किस गांव में प्रवेश कर जाए यह कहना मुश्किल है.कहा कि हाथियों के भय से ग्रामीणों को अब घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है. शाम होते ही ग्रामीण अपने अपने घरों में दुबक जा रहे हैं. फिलहाल यह कहना गलत नहीं होगा कि क्षेत्र के जंगलों में गजराज का ही राज है.















