चाकुलिया : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के आह्वान पर देश-विदेश भर की 850 + शाखाओं की ओर से एक साथ मैराथन का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को प्रातः भ्रमण करने के लिए जागरूक करना था जिससे कि वे खुद को स्वस्थ एवं निरोग रख सकें. चाकुलिया स्थित मारवाड़ी युवा मंच की संकल्प शाखा द्वारा आयोजित इस मैराथन में शामिल सदस्यों ने हाथों में तख्तियां लिए नया बाजार, गौशाला परिसर से लेकर नया बाजार, नागाल मंदिर तक पैदल चलकर लोगों को जागरूक किया. मौके पर सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने स्वास्थ्य के लिए सदैव सजक रहेंगे एवं अपने समाज में समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाते रहेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में चाकुलिया संकल्प शाखा के संरक्षक केशव रुंगटा, विवेक लोधा, सचिव माधव रुंगटा, कोषाध्यक्ष अमितेश रुंगटा, उपाध्यक्ष विकास अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, संयुक्त मंत्री विक्रम लोधा एवं कार्यकारणी सदस्य सुनील अग्रवाल, चिन्मय शर्मा, आशुतोष पसारी, निकुंज लोधा, अमर लोधा, आशुतोष पसारी, उमंग पसारी, अभिषेक अग्रवाल, गौरव लोधा, भार्गव लोधा समेत अन्य शामिल रहे.














