जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना अंतर्गत कुलामारा गांव में सोमवार को सरहुल पूजा उत्सव पर रंगारंग आयोजन किया गया. इस मौके पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. यहां बताते चलें कि नायक श्री कृष्ण सिंह, दिउरी अजित सिंह ने हादी बोंगा (सरहुल) आयोजित किया गया, जिसमें ग्राम कुलामारा के जाहेरथान में पूजा अर्चना कर ग्रामीणों के लिए सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की गई. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर कुलामारा ग्राम की ओर से पुरुषोत्तम सिंह, सुभाष सिंह, विश्वेश्वर सिंह, शिवनाथ सिंह, गुरा सिंह, गिरोस सिंह, रीमा सिंह, श्यामल भुमिज, जोगेश्वर सिंह, श्रीमती फुलकुमारी सिंह, सावित्री सिंह,भाग्य भूमिज, गुरुवारी सिंह, ओहिला सिंह, मंनतोला सिंह, बेलवती सिंह, तरंगिणी भूमिज, सरोजिनी सिंह बोसोमति सिंह, लोलिता सिंह, कल्पना सिंह,भुवानी सिंह,बड़ी संख्या में महिलाएं नृत्य करते हुए नायक एवं देउरी का स्वागत किया और सखुआ फूल प्राप्त किया. (नीचे भी पढ़ें)

बताते चलें कि राज्य में सरहुल पर्व आदिवासी समुदायों के बीच बंसत ऋतु में मनाया जाता है. विभिन्न जन जातियों के द्वारा अलग-अलग नामों से जाना जाता है. भूमिज जनजाति के द्वारा सरहुल को हादी बोंगा भी कहा जाता है जिसमें भूमिज देवरी के द्वारा जाहेरथान में साल वृक्ष के नीचे एक दिन पूर्व साफ़ सफाई कर गोबर से निपाई किया जाता है फिर दूसरे दिन सोमवार को सुबह ग्राम नाया (पुजारी) पूजा सामग्रियां लेकर लेकर जाहेरथान पहुंचे. जाहेरथान में खिचड़ी भोग बनने एवं चढ़ाने के बाद खिचड़ी भोग प्रसाद के रूप में वितरित की गई. इसके बाद जाहेरथान में नमन कर सखुआ फूल प्राप्त कर पुरुषों ने अपने कान में लगाया और अरवा चावल गुंडी से दोनों गालों पर लगा कर बसंत ऋतु के आगमन की खुशी मनाई.







