जमशेदपुर : जमशेदपुर और टाटा संस के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा का जन्म जयंती को लेकर कार्यक्रम शुरू हो गया है. इस कार्यक्रम की शुरुआत जमशेदपुर के जुबिली पार्क में लाइटिंग की शुरुआत के साथ हो गयी. जुबिली पार्क में लगाये गये इस लाइटिंग का एक समारोह के दौरान टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने संयुक्त रुप से इसका उदघाटन किया. (नीचे भी पढे)

इस मौके पर नोएल टाटा की पत्नी अलू मिस्त्री, दो बेटी माया टाटा और लियाह टाटा भी मौजूद थे. इस दौरान सारे अतिथियों ने जुबिली पार्क के लाइटिंग को देखा और फिर पूरे पार्क का भ्रमण भी किया. इस दौरान टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा के साथ टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन, टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रामम, टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी अतुल भटनागर समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद थे. जुबिली पार्क की यह लाइटिंग 3 मार्च से आम लोगों के खोला जायेगा जबकि 6 मार्च तक लोग लाइटिंग देख सकेंगे. 4 मार्च को लाइटिंग बंद रहेगी. (नीचे भी पढे)

शाम 5 से रात 10 बजे तक लोग पैदल पार्क में आना जाना कर सकेंगे जबकि गाड़ियों से लोग रात 10 से 11 बजे तक आना जाना कर सकेंगे. साकची गेट, रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस गेट, निक्को जुबिली पार्क गेट से इंट्री पा सकेंगे. वहीं, साकची गेट, रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस गेट, पारसी कॉलोनी गेट से पैदल निकास हो सकेगा. (नीचे भी पढे)
वाहनों को रात 10 से 11 बजे तक ही प्रवेश की इजाजत होगी. रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस गेट से गाड़ी घुसेगी, जो साकची गेट, निक्को जुबिली पार्क गेट, पारसी कॉलोनी गेट, जेएन टाटा प्रतिमा क्षेत्र और रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस गेट तक जा सकेगी. (नीचे भी पढे)

इस दौरान लेजर शो का भी आयोजन होगा. जो शाम 7, शाम 7.45 और रात 8.30 बजे तक चलेगा. शहर के प्रमुख गोलचक्कर से लेकर विशेष बिल्डिंग तक सजाया गया है.







