जमशेदपुर : झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी पत्नी विधायिका कल्पना सोरेन से रांची स्थित विधानसभा कार्यालय में पूर्व सैनिक सेवा परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल मिला. इस प्रतिनिधिमंडल में सार्जेंट अनिरुद्ध सिंह, पेटी ऑफिसर सुशील कुमार सिंह, पेटी ऑफिसर राजीव रंजन, सार्जेंट अशोक श्रीवास्तव, हवलदार मिथिलेश सिंह शामिल थे. इन लोगों ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के साथ मुलाकात कर झारखंड राज्य में बसे तीनों सेना (जल थल और नभ) से सेवानिवृत्त सैनिकों एवं वीर नारियों के कल्याणार्थ एक मांग पत्र सौंपा. इसमें देश के अन्य राज्यों के तर्ज पर राज्य की सरकारी नौकरियों में आरक्षण, होल्डिंग टैक्स माफ एवं सैनिकों के पुर्नवास के लिए सरकारी जमीन का आवंटन का मुद्दा शामिल है. चूंकी मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन भी एक सैनिक की बेटी है, इस कारण बड़े उत्साहपूर्वक उन्होंने मुलाकत की और आश्वासन दिया कि हम लोग जरूर सहयोग करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

इस मुलाकात के लिए घाटशिला के पूर्व विधायक कुणाल सारंगी का भी अतुल्य सहयोग प्राप्त हुआ. राज्य के कुशल प्रशिक्षित अनुशासित सैनिकों का अपने ही प्रदेश में पुनर्वास एवं रोजगार मिलना राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत सहायक साबित होगा. इससे प्रतिभावान सैनिकों को अपने राज्य में रोका जा सकता है क्योंकि मन मुताबिक नौकरी की तलाश में बहुत सारे योग्य सैनिक राज्य के बाहर या देश के बाहर अच्छी नौकरी की तलाश में पलायन को रोका जा सकता है. राज्य में बसे सैनिक सरकार एवं प्रशासन को हर प्रतिकूल परिस्थितियों में वॉलेंटियर सेवा देने के लिए उत्साहित रहते हैं. सेना में रहते हुए हर सैनिक राष्ट्रधर्म निभाने के लिए संकल्पित रहता है जिसका वो जीवन पर्यंत पालन करने के लिए वचनवद्ध रहता है. संगठन के सुशील कुमार सिंह ने कहा कि हम लोग विगत 17 बर्षों से सेवानिवृति के बाद राष्ट्रहित समाजहित एवं सैन्यहित के लिए कार्य करते आ रहे हैं और आगे भी करेंगे.







