चाईबासा : झारखण्ड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (जेजेडब्लूए) की प्रदेश इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी की अध्यक्षता में रविवार को चाईबासा परिसदन (सर्किट हाउस) में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती और पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने पर चर्चा की गई. बैठक में निम्न बिंदुओं पर सहमति बनी. (नीचे भी पढ़ें)

मजदूर दिवस पर 1मई को ‘मैत्री क्रिकेट मैच’ एवं ‘हास्य कवि सम्मेलन’ का आयोजन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. इसमें आगामी 1 मई को एसोसिएशन के सदस्यों के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच आयोजित होगा. इसके अलावा शाम को एक हास्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन होगा, जिसमें व्यंग्य और ठहाकों के जरिए मनोरंजन का तड़का लगेगा. (नीचे भी पढ़ें)
प्रादेशिक बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से पत्रकारों का समागम हुआ, जिनमें मुख्य रूप से जमशेदपुर, चक्रधरपुर, जगन्नाथपुर, पोटका, जैंतगढ़ और बंदगांव के पत्रकार प्रतिनिधि शामिल रहे. सभी ने एक स्वर में पत्रकार सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने पर बल दिया. बैठक मे वक्ताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य न केवल पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ना है, बल्कि उनके बीच पारिवारिक और मैत्रीपूर्ण माहौल बनाना भी है.1 मई के आयोजन की तैयारियों को लेकर अलग-अलग कमेटियां भी बनाई गईं. बैठक में संयोजक प्रताप प्रमाणिक, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश मिश्रा, प्रदेश महासचिव मनोज सिंह, उपाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, प्रवक्ता अनूप गुप्ता, दानिश अहमद, काशिफ रजा, तपन कुमार सिंह, रविशंकर मोहंती, अनील तिवारी, शेखर ठाकुर, किशन बहादुर, मनोज कुमार सिंह, राजेश्वर पांडेय, सुनील शर्मा, अमित सिंह, विशाल गोप सहित अन्य उपस्थित रहे.














