देवघर : देवघर के उपायुक्त विशाल सागर ने शनिवार को सदर अस्पताल परिसर से फाइलेरिया विलोपन के उद्देश्य से एमडीए-2025 कार्यक्रम को लेकर जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया, ताकि शत प्रतिशत लोगों को जागरूक किया जा सके. इस मौके पर उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि आगामी 10 से 25 फरवरी तक लोगों को डीईसी एवं एलवेंडाजोल की दवा खिलाई जानी है एवं इसके तहत् चिन्हित सभी आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र, प्रा स्वास्थ्य उपकेंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वार्ड कार्यालय आदि के फाइलेरिया बूथ पर दवा खिलायी जायेगी. साथ हीं छुटे हुए व्यक्तियों को दवा वितरक यथा-सहिया, सेविका एवं स्वयं सेवियों द्वारा घर-घर जाकर डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
आगे उन्होंने आगे कहा कि फाइलेरिया की दवा खिलाते वक्त दवा वितरक इस बात का विशेष ध्यान रखे कि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, वृद्ध, गर्भवती महिलाएं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को दवा न खिलाया जायेगाय. इसके अलावे उपायुक्त विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गयी कि अभियान के तहत 01-02 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी गोली पानी मे मिलाकर दी जानी है एवं 02-05 वर्ष तक के बच्चों को डीईसी की एक गोली व एलवेंडाजोल की एक गोली दी जानी है एवं 06-14 वर्ष तक के बच्चों को डीईसी की दो गोली एवं एलवेंडाजोल की एक गोली लेनी है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं 15 वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्तियों को डीईसी की तीन गोली एवं एलवेंडाजोल की एक गोली का सेवन करना है. इससे यह फायदा होगा कि जिन लोगों के रक्त में माईक्रो फाइलेरिया का परजीवी मौजूद है परन्तु वर्तमान में उसका लक्षण परिलक्षित नहीं हो रहा है, उनके द्वारा समय-समय पर इस दवा की खुराक लेने से फाइलेरिया जैसे बीमारी से उनका बचाव हो सकता है. आगे उन्होंने कहा कि जागरूकता रैली के माध्यम से भी लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को फाइलेरियारोधी दवा का सेवन करने हेतु प्रेरित किया जा सके. इस दौरान उपरोक्त के अलावे सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा मुकेश कुमार, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ प्रभात कुमार, जिला भीभीडी पदाधिकारी डॉ गणेश कुमार, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, चिकित्सकों की टीम एवं संबंधित अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे.



