रांची / यूपी : यूपी के वाराणसी-लखनऊ के एनएच 731 के सरोखनपुर अंडर पास पर भीषण हादसा हुआ, जिसमें झारखंड के टाटा सूमो सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. वहीं 6 लोग गंभीर रुप से घायल है. घायलों को जांच के लिए ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया. घटना में झारखंड से 11 दर्शनार्थियों को लेकर निकली सूमो जेएच02एएक्स 1652 काशी विश्वनाथ दर्शन के बाद रामलला का दर्शन करने अयोध्या जा रही थी. रात करीब डेढ़ बजे सरोखनपुर गांव स्थित अंडर पास से 200 मीटर आगे बढ़ी थी, इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने बगल से टक्कर मार दी. (नीचे भी पढ़ें)
हादसे में सूमो में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतकों में तीन महिला, एक पुरुष और एक 5 वर्षीय बच्चा था. 60 वर्षीया कांति देवी, 20 वर्षीय नितेश निवासी कटसारा शूल झारखंड और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं सूमो सवार सभी श्रद्धालु झारखंड के बताए जा रहे हैं. जो वाराणसी से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे.



