रांची : झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) की मैट्रिक की परीक्षा के साइंस और हिंदी की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. बताया जाता है कि दोनों परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के कारण परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. झारखंड बोर्ड की दसवीं की मैट्रिक की परीक्षा चल रही है. इसके तहत साइंस और हिंदी के पेपर को लीक कर दिया गया था. इसके बाद इसकी जांच की गयी. जांच के बाद पेपर लीक को सही पाया गया और परीक्षा को रद्द कर दिया गया. बताया जाता है कि कोडरमा से यह पेपर लीक हुआ था. कोडरमा और गिरीडीह के उपायुक्त को पेपर लीक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. बताया जाता है कि पैसा देकर लोगों को प्रश्न पत्र दिया गया था. यह पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. (नीचे भी पढ़ें)

पहले तो झारखंड अधिविद्य परिषद ने वायरल पेपर को गलत करार देते हुए परीक्षार्थियों को कहा था कि वे लोग परीक्षा पर ध्यान लगाये. लेकिन जब जांच की गयी तो वायरल पेपर सही पाया गया. जो परीक्षा में प्रश्न पत्र दिये गये थे, वहीं प्रश्न पत्र वायरल हुए थे. इसके बदा इसको रद्द कर दिया गया है. जैक के अध्यक्ष ने कहा कि पेपर लीक को सही पाया गया और भविष्य में इस तरह की घटना नहीं हो, इसके लिए भी कोशिश होगी. दूसरी ओर, दोनों रद्द की गयी परीक्षा की तिथि को बाद में घोषित की जायेगी. दूसरी ओर, इस मसले पर भाजपा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाये है और कहा है कि एक परीक्षा तक ठीक से संपादित यह सरकार नहीं करा पा रही है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि मैट्रिक परीक्षा का पेपर लीक होने की घटना बड़ी है. इस कारण इसके दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.



