जमशेदपुर : जमशेदपुर में होली का पर्व दुख में एक परिवार का उस वक़्त तब्दील हो गया जब, एक दम्पति पर पेड़ गिर गया और वे लोग दब गए. घटना जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र की है. बताया जाता है कि सोनारी निवासी पति पत्नी अपने करीबी के घर नामदा बस्ती गए थे. नामदा बस्ती में होली खेलकर शाम 5. 30 बजे वे लोग वापस लौट रहे थे कि गोलमुरी थाना के पास जैसी वे लोग पहुंचे वैसे ही एक पुराने पीपल का पेड़ की बड़ी टहनी ऊपर से गिरी जिससे दोनों दंपति दब गए. (नीचे देखे पूरी खबर)
पति-पत्नी की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां जुट गए, जिसके बाद पत्नी को तत्काल बाहर निकाल लिया गया. लेकिन पति काफी देर तक उसमें दबे रह गए. (नीचे देखे पूरी खबर)

किसी तरह उसको बाहर निकाला गया. गोलमुरी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पति पत्नी को अस्पताल भेजा गया, लेकिन टीएमएच में उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद क्षेत्र में दुख का माहौल है.



