जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जनता दरबार का आयोजन जन-समस्याओं का संकलन एवं समाधान के लिए जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में आयोजित हुआ. जन-समस्या का सुनवाई मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने कांग्रेस नेताओं एवं आम जनता द्वारा संज्ञान में लाए गए. मेयर सुधा गुप्ता ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और त्वरित समाधान कराने का आश्वासन दिया. (नीचे भी पढ़ें)

जन-समस्याओं को रविन्द्र मौर्या, विनोद यादव, गुरूशरण सिंह, रंजीत झा, रूबी ठाकुर, अंसार खान, अबुबकर सिद्दिकी, फरहत बेगम, राजकुमार वर्मा सहित काफी संख्या में लोगों ने अपने अपने क्षेत्र के समस्याओं को रखा. जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने मेयर सधा गुप्ता का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि वर्कर्स कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई आर्ट्स, विज्ञान विषय की बंद हो गई है, जिसे अविलंब हस्तक्षेप कर प्रारंभ कराने की आवश्यकता है. दूसरा सुझाव में कहा कि स्वर्णरेखा घाट भुईयाडीह में अंतिम संस्कार के बाद अस्थी विसर्जन के लिए उच्च स्तरीय घाट का निर्माण की जाए. (नीचे भी पढ़ें)

इस पर शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन मेयर ने दिया. जनता दरबार में उच्च स्तरीय होलसेल मार्केट का निर्माण, कचरा उठाव एवं निस्तारण, सड़क, पानी, बिजली, साफ-सफाई, पर्यटन, नदी सौंदर्यीकरण, गंदा पानी ट्रीटमेंट प्लांट, पेवर ब्लॉक सड़क सहित अन्य विषय संज्ञान में लाए गए. मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि मुझे कांग्रेस पार्टी ने को-ऑडिनेटर बनाया है. इस कारण दायित्व का निर्वहन जन समस्याओं का समाधान करने हेतू महिने में दो बार जनता दरबार लगाकर जनता का भलाई की जाएगी. इस सराहनीय प्रयास के लिए मेयर सुधा गुप्ता का स्वागत जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय तिवारी, मनोज झा, प्रभात ठाकुर, बबुआ झा, पप्पू सिंह उज्जैन, फैयाज आलम, संजय ठाकुर, बेलाल गुफरान, शिबु सिंह, आशुतोष सिंह, कौशल प्रधान, प्रताप कुमार, रंजीत सिंह, गुरदीप सिंह, राजा सिंह राजपूत, लक्की शर्मा सहित कांग्रेसजन शामिल हुए. कार्यक्रम का संचालन एवं प्रबंधन कार्य संजय सिंह ने किया.







