जमशेदपुर: जमशेदपुर के उपायुक्त राजीव रंजन द्वारा जनहित में एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मानगो तथा सदर अस्पताल, करनडीह की स्वास्थ्य सेवाओं के नियमित अनुश्रवण एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु नोडल पदाधिकारियों को नामित किया गया है.अपर उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मानगो तथा अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम को सदर अस्पताल, करनडीह का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है.(नीचे भी पढ़े)
दोनों पदाधिकारियों को संबंधित अस्पतालों का नियमित निरीक्षण एवं निगरानी करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, अस्पताल प्रबंधन को सुव्यवस्थित रखने तथा आमजनों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है.







