गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में गालूडीह डांगापाड़ा निवासी युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान रमाकांत दलाई (46) उर्फ बिकुल दलाई के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार रमाकांत दलाई गालूडीह रिसॉर्ट में काम करते थे. (नीचे भी पढ़ें)
घटना की सूचना मिलते ही हाइवे पेट्रोलिंग 100 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया. मृतक के परिवार में भाई संजय दलाई, उमाकांत दलाई और बहन रेखा दलाई हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक की लहर है. पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है.







