• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
सोमवार, नवम्बर 23, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur rural exclucive interview with ex naxali commander kanhu munda : शोषण और प्रताड़ना के विरोध ने नक्सलवाद से जोड़ा, नक्सली पुनर्वास नीति ने दिखाई मुख्य धारा की राह : कान्हू मुंडा, पूर्व नक्सली कान्हू मुंडा की ‘शार्प भारत’ से बेबाक बातचीत, कहा – संगठन में रह कर भी किये अनेक सामाजिक कार्य, केस निपटें फिर किसी राजनीतिक दल से जुड़कर करेंगे काम

सितम्बर 24, 2026
in खबर, जमशेदपुर न्यूज़, झारखंड न्यूज़, राजनीति
0
Jamshedpur rural exclucive interview with ex naxali commander kanhu munda : शोषण और प्रताड़ना के विरोध ने नक्सलवाद से जोड़ा, नक्सली पुनर्वास नीति ने दिखाई मुख्य धारा की राह : कान्हू मुंडा, पूर्व नक्सली कान्हू मुंडा की ‘शार्प भारत’ से बेबाक बातचीत, कहा – संगठन में रह कर भी किये अनेक सामाजिक कार्य, केस निपटें फिर किसी राजनीतिक दल से जुड़कर करेंगे काम
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

गुड़ाबांदा : पूर्व नक्सली कान्हू मुंडा ने जेल से रिहा होकर अपने घर पहुंचने पर शार्प भारत न्यूज पोर्टल के प्रतिनिधि से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अपने नक्सली संगठन से जुड़ने से लेकर सरेंडर करने और उसके बाद जेल में बिताए दिनों की सारी बातें बड़ी बेबाकी से बताईं. नक्सली संगठन से जुड़ने के कारणों के बारे में पूछने पर कान्हू मुंडा ने बताया कि क्षेत्र में हो रहे शोषण और अत्याचार के विरोध में वे 1998 में नक्सलवाद से जुड़े और 16-17 साल तक नक्सली संगठन से जुड़े रहे. फिर झारखंड सरकार की नक्सली पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर उन्होंने 15 फरवरी 2017 को अपने कुछ साथियों के साथ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. कान्हू मुंडा ने बताया कि करीब 9 साल 7 माह जेल में सजा काटने के पश्चात विगत 11 सितंबर (2026) को अपने घर गुड़ाबांदा प्रखंड के जियान गांव के बनगोड़ा टोला लौटे. उन्होंने बताया कि वे पुलिस की प्रताड़ना और शोषण से त्रस्त होकर नक्सली संगठन से जुड़े. उन्होंने बताया कि संगठन से जुड़ने से पूर्व गुड़ाबांदा थाना की पुलिस उन्हें एक हत्या के मामले में पकड़कर थाने ले गई थी जहां उन्हें काफी प्रताड़ना झेलनी पड़ी थी. इससे उनके मन में व्यवस्था के विरुद्ध आक्रोश भर गया. वहीं विभाग के पदाधिकारियों और ठेकेदारों द्वारा स्थानीय लोगों और मजदूरों के किये जा रहे शोषण जैसे अन्य कारणों से उनका झुकाव सशस्त्र क्रांति की और हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

कान्हू मुंडा पर 72 मामले थे जांच के बाद 37 मामले हटाए गए

यह भी पढ़ें: पूर्व नक्सली कान्हू मुंडा लिख रहे हैं अपनी जीवन पर लेख, कहा – संगठन के लिए किए गए सोशल कार्यों को

पूर्व नक्सली कमांडर सह जोनल सचिव रहे कान्हू मुंडा ने अपने ऊपर चल रहे मुकदमों के संबंध में बताया कि उन पर पश्चिम बंगाल और झारखंड में कुल 72 मामले दर्ज थे. हालांकि सरेंडर करने के बाद जांच के क्रम में 37 मामले खत्म कर दिए गए. उन्होंने कहा कि उन पर अदालत में कुल 35 मामलों में ट्रायल चला, जिनमें से 33 मामलों में वे बरी हो चुके हैं और 2 मामलों में उन्हें जमानत मिली हुई है, जिसके कारण वे रिहा होकर घर लौटे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

पुनर्वास नीति का कुछ लाभ मिला, बाकी के लिए मिलेंगे वरीय पदाधिकारियों

कान्हू मुंडा ने बताया कि झारखंड सरकार की नक्सली पुनर्वास नीति का उन्हें लाभ मिला है. इसके तहत उन पर घोषित इनाम 25 लाख रुपए की इनामी राशि और 5 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि मिल चुकी है और भूमि भी उपलव्ध कराई गई है. कुछ लाभ शेष हैं जिनको लेकर वे जल्द ही जिले के वरीय पदाधिकारियों से मिलकर मांग रखेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

पहले भी क्षेत्र के लोगों की सेवा की, आगे भी करेंगे

पूर्व नक्सली कान्हू मुंडा ने कहा कि संगठन में रहते हुए भी उन्होंने क्षेत्र के लोगों की सेवा की थी और आगे भी करेंगे. उन्होंने कहा कि अब समय बदल चुका है. सरकार और प्रशासन पहले से बेहतर काम कर रहे हैं. अब उनका माध्यम हथियार या हिंसा नहीं होगा, वे अब लोकतांत्रिक तरीके से जन समस्याओं का समाधान ढूंढ़ेंगे. क्षेत्र की समस्याओं का स्थानीय सांसद, विधायक, स्थानीय पदाधिकारियों एवं मुखिया के समक्ष रखकर उनके समाधान का प्रयास करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

गुड़ाबांदा में पर्यावरण संरक्षण हो, वन संपदा के दोहन पर शिकंजा कसे

गुड़ाबांदा क्षेत्र में नक्सलवाद समाप्त होते ही माफियों के हावी होने के प्रश्न पर कान्हू मुंडा ने कहा कि वे संगठन में रहकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते थे. किन्तु आज प्रशासनिक स्तर पर क्षेत्र में जागरूकता अभियान नहीं चलाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में पर्यावरण का विनाश हो रहा है. उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र में माफिया हावी हैं. पत्थर माफिया क्षेत्र से सफेद पत्थर तोड़वाकर अवैध व्यापार कर रहे हैं. इसपर रोक लगनी चाहिए. इसके लिए स्थानीय प्रशासन और वन विभाग के पदाधिकारी वन माफियों पर शिकंजा कसें, तभी क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षित होगा और खनिज संपदा भी सुरक्षित रहेगी. कान्हू मुंडा ने बताया कि वे 1998 में नक्सलवाद से सेल कमेटी में जुड़े और धीरे-धीरे एक-एक पायदान चढ़ते हुए स्टेट कमेटी तक पहुंचे और संगठन का काम किया. (नीचे भी पढ़ें)

अपने टोले तक आज भी सड़क नहीं पहुंचने पर जताया रोष

कान्हू मुंडा ने बताया कि झारखंड सरकार की नक्सली पुनर्वास नीति के तहत वर्ष 2017 में पुलिस के समक्ष सरेंडर करते समय अधिकारियों ने आश्वस्त किया था कि क्षेत्र में विकास और सड़क निर्माण कराने का वादा किया था जो आज भी अधूरा है. इस पर रोष जताते हुए कान्हू मुंडा ने बताया कि आज भी उनके टोले तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं है. उनके घर में कोई बीमार पड़ जाए तो उसे उपचार के लिए खटिया पर लेटाकर ही सड़क तक ले जाना पड़ेगा. उन्होंने बताया कि उनके टोले में सोलर पानी टंकी लग गई है और कुछ लोगों के अबुआ आवास या पीएम आवास भी बन गए हैं, लेकिन क्षेत्र में अभी बहुत कुछ करना बाकी है. (नीचे भी पढ़ें)

बीए पार्ट वन किया, इंजीनियर बनना चाहते थे

कान्हू मुंडा ने बताया कि उन्होंने मैट्रिक परीक्षा 1987 में आस्ता कोवाली हाई स्कूल से पास कर घाटशिला कॉलेज में दाखिला लिया और वहां बीए पार्ट वन तक पढ़ाई की, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी. उन्होंने कहा कि वे आइटीआइ कर इंजीनियर बनना चाहते थे. चाईबासा आइटीआइ में उनका सेलेक्शन भी हो गया था, परंतु कॉल लेटर काफी देर से मिला. लेटर मिलने के पश्चात वे अपने चाचा के साथ चाईबासा आइटीआइ कॉलेज दाखिला लेने पहुंचे थे तो वहां उन्हें कहा गया कि आने में देर हो गई है, आपके स्थान पर किसी और का दाखिला हो चुका है, आप अगले साल आएं. उन्होंने कहा कि वे तो इंजीनियर बनकर क्षेत्र का विकास करना चाहते थे, परंतु परिस्थितियों ने उनके हाथ से कलम छीन कर हथियार थमा दिया और वे नक्सली संगठन से जुड़ गए. उन्होंने कहा कि उस समय छत्तीसगढ़ से आए माओवादी लीडर श्रीधर की विचारधारा से प्रभावित होकर वे संगठन से जुड़े. (नीचे भी पढ़ें)

झारखंड बनने के बाद सोशल पुलिसिंग ने लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा

कान्हू मुंडा ने बताया कि झारखंड राज्य बनने से पूर्व जिस पुलिस प्रशासन के अत्याचार से त्रस्त क्षेत्र के लोग प्रशासन के खिलाफ नक्सलवादी विचारधारा से प्रभावित होकर नक्सली संगठन से जुड़े थे. लेकिन झारखंड अलग राज्य बनने के बाद पुलिस ने अपनी कार्यशैली बदली और सोशल पुलिसिंग के तहत स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य पुस्तकें वितरित करने, युवाओं के बीच खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराने समेत अन्य शोसल कार्य कर लोगों को काफी प्रभावित किया. अलग झारखंड राज्य में पुलिस की कार्यशैली बदली और क्षेत्र के लोगों के प्रति पुलिस का रवैया भी बदला. पुलिस में इस बदलाव से प्रभावित होकर लोग भी धीरे-धीरे समझने लगे और मुख्य धारा से जुड़ने लगे. (नीचे भी पढ़ें)

संगठन में रहकर भी किये सेशल वर्क

कान्हू मुंडा ने बताया कि संगठन की ओर से क्षेत्र में काफी शोसल वर्क किए गए. धनकटनी के बाद सब्जी की खेती के लिए क्षेत्र के किसानों में बीज वितरित कया जाता था. फसलों की सिंचाई के लिए कई गांवों मे पंप सेट दिये गए. जहां पेयजल की समस्या थी वहां कुएं भी बनवाए और कुछ सबर परिवारों के टाली की छत वाले घर भी बनवाए थे. संगठन ऐसे कार्यों के लिए सामग्रियां उपलब्ध कराता था और लोग श्रमदान कर काम पूरा करते थे. (नीचे भी पढ़ें)

परिविर में हैं माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चे

कान्हू मुंडा ने अपने परिवार के बारे में बताया कि उनके माता-पिता अभी जिंदा हैं. उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं. पत्नी आंगनवाड़ी सेविका हैं. बड़ी बेटी चाईबासा में नौकरी करती है, छोटी बेटी एमएससी कर एवं बेटा ग्रेजुएशन कर कंपिटीटिव परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं. यह पूछे जाने पर कि संगठन में रहने के दौरान परिवार कैसे चला और बच्चों की पढ़ाई कैसे हुई, उन्होंने बताया कि पत्नी को मानदेय मिलता था, दोनों बेटियों को स्कॉलरशिप मिलता था. घर की कुछ खेती भी थी. सब मिलाकर परिवार चला, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई भी हो गई. (नीचे भी पढ़ें)

केस खत्म हों फिर किसी राजनीतिक दल से जुड़कर करेंगे काम

आगे क्या करना है, यह पूछे जाने पर कान्हू मुंडा ने बताया कि आज राजनीति के बिना कुछ नहीं हो सकता. तो किसी न किसी राजनीतिक दल से तो जुड़ना ही होगा. लेकिन अब तक किसी भी दल के किसी ने संपर्क नहीं किया है. उन्होंने कहा कि अभी कुछ केस लंबित हैं, इसलिए किसी भी दल के पक्ष में कुछ नहीं बोल सकते, लेकिन केस खत्म होने के बाद किसी न किसी दल से जुड़ेंगे.

संबंधित खबरें

  • पूर्व नक्सली कान्हू मुंडा लिख रहे हैं अपनी जीवन पर लेख, कहा – संगठन के लिए किए गए सोशल कार्यों को24 सितम्बर 2026
  • नक्सली कान्हू मुंडा ने बतायी नक्सलवाद की पूरी कहानी, आत्मसमर्पण के बाद नयी जिंदगी जीने की ओर लौटे23 सितम्बर 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: जमशेदपुर समाचारझारखंड समाचारताजा खबर
Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

jamshedpur narayani dham mandir-सोनारी में 551 श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य निशान यात्रा, भजनों पर झूमे भक्त, बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा नारायणी धाम, भक्तों ने खेली फूलों की होली
खबर

jamshedpur narayani dham mandir-सोनारी में 551 श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य निशान यात्रा, भजनों पर झूमे भक्त, बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा नारायणी धाम, भक्तों ने खेली फूलों की होली

नवम्बर 23, 2026
Jamshedpur tata motors gate jam :  कर्मी की मौत के बाद टाटा मोटर्स का मुख्य गेट दूसरे दिन भी जाम, मुआवजे के लिए 24 नवंबर से तीनों गेट बंद करने की चेतावनी, प्रबंधन ने आंदोलनकारियों से वार्ता की पहल तक नहीं की
खबर

Jamshedpur tata motors gate jam :  कर्मी की मौत के बाद टाटा मोटर्स का मुख्य गेट दूसरे दिन भी जाम, मुआवजे के लिए 24 नवंबर से तीनों गेट बंद करने की चेतावनी, प्रबंधन ने आंदोलनकारियों से वार्ता की पहल तक नहीं की

नवम्बर 23, 2026
Jamshedpur poddar mahasabha president welcomed : अखिल भारतीय वैश्य पोद्दार महासभा के अध्यक्ष सत्यनारायण पोद्दार का हुआ भव्य स्वागत, झारखंड पोद्दार वैश्य समिति ने उन्हें दी पोद्दार विभूति की संज्ञा
खबर

Jamshedpur poddar mahasabha president welcomed : अखिल भारतीय वैश्य पोद्दार महासभा के अध्यक्ष सत्यनारायण पोद्दार का हुआ भव्य स्वागत, झारखंड पोद्दार वैश्य समिति ने उन्हें दी पोद्दार विभूति की संज्ञा

नवम्बर 23, 2026
Next Post
Jamshedpur golmuri bank robbery : गोलमुरी बैंक डकैती में पुलिस को मिले सुराग, अपराधी की पहचान के लिए डिजिटल फुटप्रिंट को खंगाल रही पुलिस, देखिये – video

Jamshedpur golmuri bank robbery : गोलमुरी बैंक डकैती में पुलिस को मिले सुराग, अपराधी की पहचान के लिए डिजिटल फुटप्रिंट को खंगाल रही पुलिस, देखिये - video

Jamshedpur road accident : सोनारी मरीन ड्राइव में ऐसे घटी थी घटना, कारमेल जूनियर कॉलेज के चारों बच्चे ऐसे मारे गये, जानिये तफ्तीश से रात की वारदात की पूरी कहानी

Jamshedpur road accident : सोनारी मरीन ड्राइव में ऐसे घटी थी घटना, कारमेल जूनियर कॉलेज के चारों बच्चे ऐसे मारे गये, जानिये तफ्तीश से रात की वारदात की पूरी कहानी

jamshedpur press photographer passes away-जमशेदपुर के प्रेस छायाकार पार्थो चक्रवर्ती का निधन, पंचतत्त्व में विलीन

jamshedpur press photographer passes away-जमशेदपुर के प्रेस छायाकार पार्थो चक्रवर्ती का निधन, पंचतत्त्व में विलीन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में कार से 44 किलो गांजा बरामद, ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार, देखिए – video

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में कार से 44 किलो गांजा बरामद, ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार, देखिए – video

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

बहरागोड़ा: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ...

Jamshedpur suspicious death case : सोनारी में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में केस दर्ज, दुकान मालिक के खिलाफ एफआइआर

Jamshedpur suspicious death case : सोनारी में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में केस दर्ज, दुकान मालिक के खिलाफ एफआइआर

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के खूंटाडीह में एक मकान से 45 वर्षीय निमाईचंद दत्तो का शव रविवार...

Jamshedpur theft : न्यू बाराद्वारी में घर में घुसकर चोरी, गैस सिलेंडर व मोबाइल ले भागे चोर

Jamshedpur theft : न्यू बाराद्वारी में घर में घुसकर चोरी, गैस सिलेंडर व मोबाइल ले भागे चोर

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के न्यू बाराद्वारी में चोरी की घटना सामने आई है. चोरों ने एक...

Jamshedpur rural ex mla provides crutch to a handicapped villager : पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दिव्यांग आदित्य गोप को दिलाई बैसाखी, आगे इलाज में भी हर संभव मदद का दिया भरोसा

Jamshedpur rural ex mla provides crutch to a handicapped villager : पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दिव्यांग आदित्य गोप को दिलाई बैसाखी, आगे इलाज में भी हर संभव मदद का दिया भरोसा

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 23, 2026

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के खरबंधा गांव निवासी आदित्य गोप, जो लगभग तीन वर्षों से चलने-फिरने में...

Jamshedpur rural kartik purnima : बहरागोड़ा क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा मनाने को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, परंपरागत ‘बोइत बंदाण’ पर्व के लिए सजावटी नावों की खरीदारी तेज

Jamshedpur rural kartik purnima : बहरागोड़ा क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा मनाने को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, परंपरागत ‘बोइत बंदाण’ पर्व के लिए सजावटी नावों की खरीदारी तेज

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 23, 2026

बहरागोड़ा : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बहरागोड़ा क्षेत्र के विभिन्न नदी घाटों, तालाबों और जलाशयों में पारंपरिक ‘बोइत...

Jamshedpur mgm hospital hungama : एमजीएम अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, देखिए – video

Jamshedpur mgm hospital hungama : एमजीएम अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, देखिए – video

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल में एक बार फिर इलाज में लापरवाही का आरोप सामने आया है....

Jamshedpur rural : चाकुलिया के भालुकबिंदा में गृह प्रवेश समारोह आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने कहा- हेमंत सरकार ने लोगों को रोटी कपड़ा और मकान देकर किया लाभान्वित, देखिए – video

Jamshedpur rural : चाकुलिया के भालुकबिंदा में गृह प्रवेश समारोह आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने कहा- हेमंत सरकार ने लोगों को रोटी कपड़ा और मकान देकर किया लाभान्वित, देखिए – video

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की भातकुंडा पंचायत के भालुकबिंदा गांव में सोमवार को आवास योजना के तहत निर्मित लाभुकों के...

Jamshedpur gurudwara : 30 लाख रुपये की लागत से होगा बारीडीह गुरुद्वारा का कायाकल्प, पुनर्निर्माण कार्य की हुई शुरूआत

Jamshedpur gurudwara : 30 लाख रुपये की लागत से होगा बारीडीह गुरुद्वारा का कायाकल्प, पुनर्निर्माण कार्य की हुई शुरूआत

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बारीडीह गुरुद्वारा के बुनियादी ढांचे और बाहरी स्वरूप को बेहतर बनाने की दिशा में प्रबंधन कमेटी...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur suspected death : सोनारी खुंटाडीह में मालिक के घर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप, देखिये – video

Jamsheddpur girl blames father : टेल्को क्षेत्र में 19 वर्षीया युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Jharkhand foundation day-लोकतंत्र का मंदिर है झारखंड विधानसभा, यहां राज्य के जनसामान्य के हित में लिए जाते हैं निर्णय : सीएम हेमन्त सोरेन, झारखंड की नीतियां और योजनाएं देश के अन्य राज्यों के लिए भी बन रही हैं नजीर

Jamshedpur rural public hearing in roam village : जन सुनवाई से पहले रोआम के ग्रामीणों ने साउथ वेस्ट माइनिंग के प्रति जताया समर्थन, गांव की समस्याओं को लेकर एकजुट हुए ग्रामीण

jamshedpur blood donation-भालूबासा सामुदायिक विकास केंद्र में स्वर्गीय ठाकुर निर्भय सिंह के स्मृति में लगाया गया रक्तदान शिविर, शिविर में 214 यूनिट रक्त संग्रह, सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू रहे मौजूद

jamshedpur allegations of assault and abuse of priest-बजरंगबली मंदिर में तोड़फोड़, पुजारी से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, बिरसानगर भाजपा मंडल अध्यक्ष बापन बनर्जी ने की कार्रवाई की मांग,सीसीटीवी फुटेज की निष्पक्ष जांच की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर थाना घेराव की चेतावनी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News