जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के राष्ट्र एवं जनसेवा के संकल्प को समर्पित “सेवा मास – सेवा का रंग” कार्यक्रम का आयोजन बिष्टुपुर के दुर्गाबाड़ी साउथ पार्क में किया गया. इस अवसर पर भारत का भव्य मानचित्र बनाकर उसमें भाजपा के कमल को पूरे भारत में खिलते हुए दर्शाया गया, जो राष्ट्रसेवा, संगठन की शक्ति और जनकल्याण के संकल्प का सुंदर प्रतीक रहा. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद विद्युत वरण महतो उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य सह बिष्टुपुर प्रवासी डॉक्टर जटाशंकर पांडेय, बिष्टुपुर मंडल प्रभारी तन्मय झा, पूर्व प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतेश कुशवाहा, समाजसेवी विनीता शाह, मंडल महामंत्री विश्वनाथ दीप, मंडल उपाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह, बलराम ताती और अश्वनी मुखी, मंडल मंत्री पिंकी कुमारी, बागाजी, कार्यालय मंत्री प्रदीप मूर्ति, देवदत्त मुखर्जी, मोहित झा, दर्शन कौर, राकेश दुबे, रानी, विनीता सिंह, प्रतिभा सिंह, माधवी सिंह, अभिषेक कुमार, प्रदीप कुमार, मधुकर नापित, भागीरथी, वीरेन मान सिंह, विक्रम रजक, देव सित, सूर्या प्रधान, चांदनी, नेहा और सुभद्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे.




