जमशेदपुर : झारखंड में जीएसटी के 734 करोड़ रुपये के बड़े घोटाले के आरोपी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल और उसके बेटे राज जायसवाल को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी. इडी की हुई कार्रवाई के बाद कई सारी चौंकाने वाली जानकारी मिली है. इस मामले में अब तक जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक, बाप बेटे ने मिलकर करीब 54.33 करोड़ रुपये फर्जी इनवायस के माध्यम से कमाया है. अब ऐसे सारी संपत्तियों को इडी जब्त करने जा रही है, जो इस काले धन से खरीदा गया है. (नीचे भी पढ़ें)
बताया जाता है कि इडी द्वारा मां शारदा एंडेवर्स प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स मेकर्स कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स केदरनाथ ट्रेक्सिम लिमिटेड, जय भोले इंटरप्राइजेज नामक कंपनियों से हुई आमदनी और निवेश का पता लगा चुकी है और सारे संपत्तियों को जब्त करेगी. इसमें बिष्टुपुर, आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की जमीन और प्लांट के ग़लावा कई सारे और संपत्ति है, जिसको अटैच करने की कार्रवाई की जा रही है. कोलकाता में भी कई सारे प्रोपर्टी के बारे में जानकारी मिली है. उसकी तलाश की गयी है. करीब एक दर्जन से अधिक बैंक एकाउंट को अभी की छापामारी में फ्रिज किया गया है, जो हाल ही में एकाउंट बनाये गये है और उसमें लाखों करोड़ों का ट्रांजैक्शन किया गया है.




