सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पितकी में बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने मिड-डे मील किचन से चावल की 4 बोरी, 2 गैस सिलेंडर और बर्तन चुरा लिए, जबकि कार्यालय में रखे लैपटॉप, टैब और म्यूजिक सिस्टम को छोड़ दिया. प्रतिदिन की तरह गुरुवार सुबह सहायक शिक्षिका ऑलिव धनवार स्कूल पहुंची तो देखा कि मुख्य गेट, कार्यालय और किचन रूम के ताले टूटे हुए हैं. (नीचे भी पढ़ें)

सूचना पर ग्राम प्रधान सह विद्यालय अध्यक्ष गौरी शंकर सिंह मौके पर पहुंचे. जांच में पाया गया कि मुख्य गेट के पास एक सिलेंडर बोरे में बंधा पड़ा था और कार्यालय की तीन अलमारियां खुली थीं. प्रधानाध्यापक शिवराम गोप ने बताया कि चोरी रात करीब 2 से 3 बजे के आसपास हुई है. उन्होंने घटना की सूचना अध्यक्ष गौरी शंकर एवं बीआरसी नीमडीह और नीमडीह थाना को लिखित आवेदन देकर दी है. ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी पितकी गांव में कोई घरों में चोरी की घटनाएं हुई हैं और इस स्कूल में यह दूसरी बार चोरी हुई है. चोरों ने शिक्षा की मंदिर को भी नहीं छोड़ा। जो जांच की विषय है.




