जमशेदपुर : भाजपा सोनारी मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के राष्ट्र एवं जनसेवा के संकल्प को समर्पित “सेवा मास” के तहत “सेवा ही मेरा योगदान” कार्यक्रम का आयोजन सोनारी नार्थ लेआउट ग्वाला बस्ती में किया गया. कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार ने संबोधन कर कहा कि सेवा, सुशासन और जनकल्याण ही भाजपा का मूल मंत्र है. भाजपा का कार्यकर्ता सिर्फ झंडा उठाने वाला नहीं, बल्कि समाज की सेवा करने वाला है. (नीचे भी पढ़ें)

हमारे लिए प्यासे को पानी पिलाना सेवा है, जरूरतमंद की मदद करना ही सेवा है. कार्यक्रम के संयोजक एवं मंडल मंत्री मनोज कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस अवसर पर मुख्य रूप से शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. जटाशंकर पांडेय, मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार, जमशेदपुर महानगर प्रवक्ता अखिल सिंह, मंडल महामंत्री सत्येंद्र सिंह यादव, महामंत्री संजय कुमार रजक, उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, नेहा साहू, मंत्री विकास साहू, लालबाबू यादव, संतोष, बब्बन यादव, धर्मदेव प्रसाद, दीपक सिंह, सोनू, घनश्याम मिश्रा, मृदुल मिश्रा, मयंक, सहित अन्य गणमान्य पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित थीं.







