
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन का चुनावी माहौल गर्माया हुआ है. इसको लेकर सत्ता पक्ष पिछले दो दिनों से विभिन्न विभागों में लगातार बैठक कर रहा था तो विपक्ष के सारे नेता और कमेटी मेंबरों की बैठक भी शुरु हो चुकी है. विपक्ष के नेता और पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट संजीव चौधरी टुन्नु और महामंत्री सतीश सिंह की जोड़ी ने संयुक्त रुप से मीटिंग की.बड़े विभागों में से एक हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) के सभी कमेटी मेंबरों ने शुक्रवार को सभी कमेटी मेंबरों ने तेज चुनावी गतिविधियों के बीच मीटिंग की. इस मीटिंग में मुख्य तौर पर चुनाव पदाधिकारी रिटर्निंग ऑफिसर के चुनाव की तैयारी की गयी. इस दौरान रिटर्निंग ऑफिसर और पांच सदस्यों के चनाव पर चर्चा की गयी. एचएसएम बड़े विभाग में से एक है, जिसमें दस कमेटी मेंबर चुनकर आते है. वर्तमान में यहां नौ कमेटी मेंबर है. एक पद क्रेन ऑपरेटर का है, जो रिक्त पडा हुआ है. इस मीटिंग में भगवान सिंह को छोड़कर सभी कमेटी मेंबर यहां मीटिंग में मौजूद थे. इन लोगों ने अध्यक्ष पद के दावेदार संजीव चौधरी टुन्नु और महामंत्री सतीश सिंह के साथ हाथ मिलाकर एक साथ खड़े नजर आये. बैठक में मुक्य रुप से जेडीसी चेयरमैन राकेश कुमार, अजय मिश्रा, अभिनंदन सिंह, अरुण मुर्मू, एसएससी शिवा, मोहन सिंह, नवीन रंजन समेत अन्य लोग मौजूद थे. वैसे आपको बता दें कि सत्ता पक्ष में भगवान सिंह है और वर्तमान में उपाध्यक्ष है, जिनके विभाग से ही मीटिंग की शुरुआत कर विपक्ष ने एक तरह से अपने संकेत दिये है.

दूसरी ओर, सत्ता पक्ष की टीम के पदाधिकारियों की एक बैठक विभिन्न विभागों के कमेटी मेंबरों के साथ बिष्टुपुर स्थित अरविंद पांडेय के आवास पर हुई, जिसमें तमाम कमेटी मेंबरों को चुनाव, कमेटी के संभावित नामों पर चर्चा की गई और उन्हें अब तक तमाम कमेटी मेंबरों से हुए बातों को बताया गया. मीटिंग के दौरान अपने संबोधन में पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि इस टीम के साथ जुड़ने का कारण यह है कि इस टीम के लोगों में कार्य करने की क्षमता और सबको लेकर चलने की क्षमता है. श्री सिंह ने कहा कि मुझे पद की लालच नहीं, लेकिन मेरा मानना है कि तमाम पुराने यूनियन के वरीय नेताओं का इज्जत होना चाहिए. भविष्य की यूनियन के लिए युवा कमेटी मेंबरों को दक्ष और मजबूत बनाना हमारी टीम का मुख्य लक्ष्य होगा ताकि आने वाले 100 साल भी कर्मचारीहितों का ध्यान रखते हुए यूनियन और कंपनी आगे बढ़ सके. मीटिंग के दौरान तमाम कमेटी मेंबरों ने इस टीम के साथ एकजुट रहने का आश्वासन दिया. इस दौरान डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, भगवान सिंह, शत्रुघ्न राय, सहायक सचिव धर्मेंद्र उपाध्याय, नितेश राज, कोषाध्यक्ष प्रभात लाल, पूर्व डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश सिंह, कमेटी मेंबरों में एके सिंह मुखिया, अजय कुमार, अशोक गुप्ता, मनोरंजन तिवारी, विजय श्रीवास्तव, अजय कुमार, अविनाश, कुलवंत सिंह, जसपाल सिंह, डीकेम राजू, जेपी लेंका, मनोज सिंह, शफीक, अशोक कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.




