
चाईबासा : ग्रामीण मुंडा सत्यनारायण राठौर की अध्यक्षता में जैन्तगढ़ स्वास्थ्य उप केंद्र परागण में एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया।जिसमें अस्पताल की अधतन स्थिति का बारीकी से निरिक्षण किया गया।उपस्थित जनता ने अस्पताल को सुचारू रूप से संचालन करने के लिए सिविल सर्जन मंजू दुबे के आदेश के आलोक में एक स्वास्थ्य संचालन समिति का गठन किया।सर्व सम्मति से सत्यपाल बेहरा को अध्यक्ष, मो इमरान खान को उपाध्यक्ष, राई भूमिज को सचिव और श्याम सुंदर नायक को सह सचिव नियुक्त किया गया।बैठक में उपस्थित जनता ने ताली बजा कर नवनिर्मित समित्ति सदस्यों का अभिनन्दन किया। बैठक में सर्व सम्मति से मुंडा सत्यनारायण राठौर ,समाज सेवी मुन्ना पोद्दार,सुभाष नायक और शंकर सिंह को संरक्षक बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुभाष सिन्हा, विनय साह, धर्मदेव गोप, महावीर दिग्गी, अश्वनी चतर, जगन्नाथ गोप, भाष्कर गोप, आमिर रशीद, विपिन जीत, हिमांशु प्रधान, विकास पोद्दार, मुन्ना बेहरा, गणेश साव, अमर राठौर और शारिक राजा अदि को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। सदस्यों ने अस्पताल में स्टोर रूम,दवा और मरीजों के उपचार के विषय में जानकारी प्राप्त की। आवश्यक दवाओं की आपूर्ति के लिए चिकित्सा पदाधिकारी से बास्त की।समिति ने कहा किसी भी स्थिति में दवा और संसाधन का अभाव नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।







