
जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत झारखंड के कई जिलों में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया. 21 मई को पूरे देश में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की हत्या के बाद से पूरे देश में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है. आतंकवादियों द्वारा किये गये कायरतापूर्ण कार्रवाई के खिलाफ यह दिवस मनाया जाता है. इस दिन जमशेदपुर के पुलिस मुख्यालय परिसर से लेकर हर थाना में यह आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया.

जमशेदपुर पुलिस मुख्यालय परिसर में तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने आतंकवाद के खिलाफ निष्ठा और इमानदारी बरतने और आतंकवाद को जड़ से मिटाने का शपथ ली. वैसे वैश्विक संकट के इस दौर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी थानों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. सीसीआर डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के जरिए पुलिसकर्मियों को आतंकवाद से निपटने का शपथ दिलाया गया.






