
कांग्रेस जिला अध्यक्ष से सम्मानित बबलू झा. 
कांग्रेस जिला अध्यक्ष से सम्मान पाते राकेश साहू.
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गाँधी के शहादत दिवस कांग्रेस कैम्प कार्यालय सिदगोडा में आयोजित किया गया. जिला अध्यक्ष विजय खान ने सर्वप्रथम स्वर्गीय राजीव गाँधी के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर नमन किया. जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि आज के ही दिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाते है. पंचायती राज व्यवस्था, भारत में कम्प्यूटर विस्तार, सैटेलाइट से लेकर प्रक्षेपास्त्र तक के योजनाओं को बहुत मजबूत किया। विश्व में भारत के मान सम्मान को बहुत मजबूत किया। वे मजदूरों का भलाई भी किए.
जिला अध्यक्ष विजय खॉ ने कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं नेताओं द्वारा कोविड-19 के कारण लॉकडाउन में सेवा देने वाले सदस्यों को सम्मान स्वरूप बधाई पत्र भी सामाजिक दायित्वों के निर्वहन करने हेतु प्रदान किया, जिसमें पीएन झा, धर्मेन्द्र सोनकर, ऊषा यादव, शैलेश पांडेय, अपर्णा गुहा, प्रिंस सिंह, राकेश साहू, मौलाना अंसार खान, रौनक दास, अरूण त्रिपाठी, रविशंकर केपी, अभिजीत सिंह, आशीष ठाकुर, अमरजीत नाथ मिश्रा, बबलू नौशाद, मीना नाग, अरविन्द प्रजापति, बबलू झा, अंकुश बनर्जी, पिंटु श्रीवास्तव, मो सगीर, सुल्तान अहमद, शिव राम प्रवेश झा, रईस शेख, सौरभ झा, नवीन मिश्रा, सविता राय को प्रदान किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में एलबी सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद ने मुख्य रूप से योगदान दिया.

युवा कांग्रेस ने 14 परिवार को की आर्थिक मदद
पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस पार्टी की न्याय योजना की एक दिन की राशि 200 रुपए वितरण 14 परिवार के बीच किया गया. साथ ही यह मांग की गई कि वर्तमान केंद्र सरकार गरीबो के लिए न्याय योजना को लागू करे. स्वर्गीय राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रध्दांजलि अर्पित की गयी एवं उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने का प्रण लिया. गरीबो को न्याय योजना के तहत ही ज्यादा से ज्यादा मदद पहुंचाया जा सकता है इसको लेकर भी केंद्र सरकार से मांग की गई. इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव रंजन, बिजेंद्र साहु, देवाशीष घोष, जगदीश महतो, रोहित पाल, प्रशांत चौधरी, सहित कई लोग मौजूद थे.







