
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो खड़िया बस्ती निवासी अनिल कुमार झा के आवास में दिनदहाड़े तीन चोर घुस कर सारा सामानों की चोरी करके भाग गए . अंत में जब बैटरी लेकर जाने लगे तो बस्ती के दो नौजवानों ने चोर को देख लिया. बैटरी लेकर जाने के संबंध में पूछने लगे तो चोर भाग खड़े हुए. स्थानीय लोगों ने उक्त चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को अनिल कुमार झा के साले ने बताया कि अनिल कुमार झा की बच्ची की शादी अगले माह होना सुनिश्चित हुआ है. अनिल कुमार झा अपने गांव दरभंगा गए हुए हैं. घर में ताला बंद था. अगल-बगल के लोगों ने अनिल कुमार झा को फोन कर चोरी की घटना की जानकारी दी. इसके बाद अनिल कुमार झा ने अपने नाते रिश्तेदार को मौके में भेजा. अनिल कुमार झा ने भाजपा नेता विकास सिंह से भी दूरभाष बात की. स्थानीय लोगों ने बताया कि अनिल कुमार झा दस दिन से गांव गए हुए हैं. तीन चोर जिसमें दो चोर ठेला लेकर खड़िया बस्ती पहुंचे और पीछे से एक चोर मोटरसाइकिल लेकर पहुंचा. घर के अंदर घुसकर कुंडी तोड़कर घुस जाने के बाद चोरों ने सारा सामान खंगाल कर ठेला से लेकर चले गए. घर में रखे हुए दोनों गोदरेज अलमारी तोड़ दिया. बॉक्स पलंग खोल कर भी सारा सामान ठेले में ले गए. अंत में मोटरसाइकिल में दो चोर जब बैटरी लेकर जाने लगे तो बस्ती के दो लड़कों ने उसे देख लिया. लड़कों ने सोचा कि जब घर बंद है तो बैटरी क्यों ये लोग लेकर जा रहे हैं. लड़कों ने उसे रोककर पूछा तो वह मोटरसाइकिल वाला चोर मोटरसाइकिल लेकर भाग गया. दूसरा चोर को मौके में युवकों ने पकड़ लिया और स्थानीय थाने को फोन कर उसे थाने के हवाले किया. जो चोर पकड़ आया है उसके पॉकेट से अनिल कुमार झा का एटीएम कार्ड भी पुलिस ने बरामद किया है. दिनदहाड़े चोरी की घटना से बस्तीवासी भय के साए में है. मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए घटना की घोर निंदा की. विकास सिंह ने कहा कि चोरी तो रात के अंधेरे में होती सुना था अब तो दिनदहाड़े चोरी डकैती आम बात हो गई है कोई आदमी सुरक्षित नहीं है.






