जमशेदपुर: नए साल के आगमन पर मानगो स्थित मदरसा बाग़ ए आएशा के द्वारा मदरसा फैजुल उलुम (धातकीडीह) के कंपाउंड में वृक्षारोपण किया गया. मदरसा बाग़ ए आएशा में पढ़ने वाली बच्चियों ने अपने हाथों से पेड़ लगाए. मौके पर बाग़ ए आएशा की चेयरपर्सन ज़ेबा क़ादरी और ज़ैनुल जहीद्दीन (इवेंट ऑफिसर) मौजूद रहे. (नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर जनाब मिराज ख़ान साहब धातकीडीह, जनाब मौलाना सलाउद्दीन निज़ामी साहब मदरसा फैजुल उलुम, जनाब अफ़ज़ल अज़ीज़ साहब जुगसलाई, मोहतरमा आमना खातून (सेक्रेटरी) मदरसा बाग़ ए आएशा, मोहतरमा नाजिया परवीन (ऑफिस इंचार्ज) मदरसा बाग़ ए आएशा, जनाब सरताज आलम साहब धातकीडीह, जनाब मिराज साहब फैजल उलूम धातकीडीह, जनाब हसन इमाम साहब (जेआरडी स्पोर्ट्स सेक्रेटरी), जनाब अकबर अली साहब (सीए), अब्बू हुरैराह साहब इमाम मक्का मस्जिद धातकीडीह मौके पर मौजूद रहे.



