• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 2, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

International Daughter’s Day : पटमदा में खेल के मैदान से समाज में बालक – बालिका समानता का संदेश, अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस के अवसर पर मिक्स जेंडर क्रिकेट पर आधारित उपन्यास ‘पूरी पिच तुम्हारी, पूरी पिच हमारी’ के आमुख पृष्ठ का हुआ विमोचन

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

पटमदा / जमशेदपुर : समाज में बेटियों के प्रति प्रेम, सम्मान, सुरक्षा और समान अधिकार दिलाने के उद्देश्य से सितंबर के आखिरी सप्ताह (रविवार) में अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस मनाया जाता है. अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस के अवसर पर पटमदा के एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में जेंडर समानता जागरूकता कार्यशाला एवं मिक्स जेंडर क्रिकेट मैत्री मैच आयोजित कर समाज में बेटों की तरह बेटियों को भी समान अवसर व अधिकार दिलाने का संकल्प लिया गया. झारखंड के पटमदा, बोड़ाम, घाटशिला और तमाड़ के कई गांवों में मिक्स जेंडर क्रिकेट के माध्यम से बेटा-बेटियों के प्रति समानता का सामाजिक देने का प्रयास सामाजिक भागीदारी से लगातार जारी है. मिक्स जेंडर क्रिकेट खेल के माध्यम से समाज में बालक-बालिका समानता लाने का एक महत्वाकांक्षी अभियान है, जिसकी शुरुआत 2018 में झारखंड के धरती से ही हुई थी, जिसे महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की भी सराहना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद यह खेल भारत के कई राज्यों समेत दुनिया के कई हिस्सों में भी पहुंच गया. मिक्स जेंडर क्रिकेट का प्रभाव केवल खेल के मैदान तक ही सीमित नहीं रहता. खेल के दौरान ऐसा सकारात्मक वातावरण तैयार होता है, जिसमें बच्चों और समुदाय के साथ उन मुद्दों पर बातचीत करना आसान हो जाता है जिन पर सामान्य परिस्थितियों में माहवारी स्वच्छता, जेंडर जागरूकता, महिला सम्मान, शिक्षा, करियर, पर्यावरण और सामाजिक एकता जैसे विषय पर बात करना कठिन हो जाता है. पिछले 8-9 वर्षों के प्रयास में बाद अब मिक्स जेंडर क्रिकेट को लेकर धीरे-धीरे बेहतर माहौल तैयार हुआ है, अब यह अभियान तेजी से आगे बढ़ सकता है. (नीचे भी पढ़ें)

मिक्स जेंडर क्रिकेट का आयोजन सीमित संसाधनों के साथ सामाजिक भागीदारी से लगातार किया जा रहा है, जिसमें बोड़ाम, पटमदा, गालूडीह और तमाड़ के लगभग 30 से ज्यादा गांवों के बच्चे व युवा जुड़े हुए है. हर वर्ष नए बच्चे अभियान में जुड़ते जाते हैं. मिक्स जेंडर क्रिकेट मैत्री मैच के दौरान नन्हें क्रिकेटरों ने मिक्स जेंडर क्रिकेट से आ रहे सामाजिक बदलावों पर आधारित उपन्यास “पूरी पिच तुम्हारी, पूरी पिच हमारी” के आमुख पृष्ठ का विमोचन किया. झारखंड के पैडमैन के नाम से चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता व सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक तरुण कुमार ने बताया कि मिक्स जेंडर क्रिकेट की शुरुआत खेल के माध्यम से समाज में बालक – बालिका व जेंडर समानता लाने की सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था. अभियान के जमीनी परिणाम बेहद ही उत्साहवर्धक है. मिक्स जेंडर क्रिकेट पर आधारित उपन्यास ‘पूरी पिच तुम्हारी, पूरी पिच हमारी’ को फ्यूचर बायोग्राफी शैली में लिखा गया है, जिसमें खेल के मैदान पर सक्रिय ग्रामीण बच्चों के अनुभवों से प्रेरित कहानी, मिक्स जेंडर क्रिकेट की शुरुआत से लेकर आगामी भविष्य में सामाजिक स्तर पर आने वाले संभावित सकारात्मक परिणामो की कल्पना की गई है. पुस्तक का प्रकाशन 2027 के शुरुआती महीनों में प्रस्तावित है. (नीचे भी पढ़ें)

उपन्यास का अंग्रेजी संस्करण ‘इक्वल क्रीज’ होगा. उपन्यास के माध्यम से मिक्स जेंडर क्रिकेट व खेल के मैदान पर लड़कियों की भागीदारी बढ़ाने के व्यापक संदेश को समाज के बड़े तबके तक पहुंचाने की कोशिश है. उपन्यास का प्री-ऑर्डर कर पाठक सामाजिक अभियान को मजबूती दे सकते है. पुस्तक का अनुमानित मूल्य 299 रुपये है. प्री ऑर्डर कर पुस्तक के निर्माण प्रकिया और मिक्स जेंडर क्रिकेट टूर्नामेंट के आगामी संस्करणों के आयोजन के सहभागी बन सकते है. उपन्यास को प्री ऑर्डर करने के लिए दूरभाष संख्या +91-9470381724 पर संपर्क किया जा सकता है. उपन्यास ‘पूरी पिच तुम्हारी, पूरी पिच हमारी’ के आमुख पृष्ठ विमोचन के मौके पर मिक्स जेंडर टीम कैप्टन सलीमा टेटे एकादश, धनुर्धर दीपिका कुमारी एकादश के बाल खिलाड़ी, पटमदा के एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय के प्राचार्य डॉ मिथिलेश कुमार, बोड़ाम क्रिकेट कमिटी के वृंदावन महतो, जेंडर कार्यकर्ता सोमाय लोहार एवं पटमदा के विभिन्न गांवों के लगभग 60 बच्चे उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur firing : बाराद्वारी में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक घायल, हड़कंप, देखिए – video
खबर

Jamshedpur firing : बाराद्वारी में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक घायल, हड़कंप, देखिए – video

October 2, 2026
Jamshedpur bjp kadma : भाजपा कदमा मंडल की मासिक बैठक में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों पर हुआ मंथन, संगठनात्मक मजबूती पर जोर
खबर

Jamshedpur bjp kadma : भाजपा कदमा मंडल की मासिक बैठक में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों पर हुआ मंथन, संगठनात्मक मजबूती पर जोर

October 1, 2026
Jamshedpur jugsalai nagar parishad : जुगसलाई नगर परिषद की ओर से स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान, दिया गया साफ सफाई रहने का संदेश
खबर

Jamshedpur jugsalai nagar parishad : जुगसलाई नगर परिषद की ओर से स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान, दिया गया साफ सफाई रहने का संदेश

October 1, 2026
Next Post
west singhbhum manoharpur accident- मनोहरपुर में सड़क हादसा, मवेशी को बचाने के चक्कर में बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त, युवक को सिर पर आयी गंभीर चोटें, इलाज के दौरान मौत

west singhbhum manoharpur accident- मनोहरपुर में सड़क हादसा, मवेशी को बचाने के चक्कर में बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त, युवक को सिर पर आयी गंभीर चोटें, इलाज के दौरान मौत

Jamshedpur bindal mall firing case : सोनारी बिंदल मॉल फायरिंग मामले में साजिशकर्ताओं ने गोली चलाने का राज बताया, जमशेदपुर पुलिस ने किया कांड का खुलासा, शूटर अब भी पुलिस की पकड़ से दूर, देखिये – video

Jamshedpur bindal mall firing case : सोनारी बिंदल मॉल फायरिंग मामले में साजिशकर्ताओं ने गोली चलाने का राज बताया, जमशेदपुर पुलिस ने किया कांड का खुलासा, शूटर अब भी पुलिस की पकड़ से दूर, देखिये - video

jamshedpur police action- बागबेड़ा पुलिस को मिली कामयाबी, हथियार व गांजा की खरीद- बिक्री के आरोपी ‘लेदा’ को धर दबोचा, 1.428 किलो गांजा, देसी कट्टा, जिंदा कारतूस व 10 हजार नकदी बरामद, देखिए video

jamshedpur police action- बागबेड़ा पुलिस को मिली कामयाबी, हथियार व गांजा की खरीद- बिक्री के आरोपी 'लेदा' को धर दबोचा, 1.428 किलो गांजा, देसी कट्टा, जिंदा कारतूस व 10 हजार नकदी बरामद, देखिए video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand new bjp state in-charge-झारखंड भाजपा प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल दो दिवसीय दौरे पर पांच अक्टूबर को आएंगे रांची

jamshedpur KPS Kadma- केरला पब्लिक स्कूल, कदमा में लेट्स मेक ए डिफरेंस यूथ कॉन्फ्रेंस के 26वें संस्करण का शुभारंभ, देश के विभिन्न स्कूलों से आए 300 विद्यार्थियों ने लिया भाग, जीवन के मूल्यों पर विचार करने व खुद को समझने का अवसर मिला

Jamshedpur rural cleanliness campaign : जल सहियों ने गालूडीह सुभाष चौक व अंडरपास में चलाया स्वच्छता अभियान, आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया

Jamshedpur rural model gramsabha : खुकड़ाडीह उच्च विद्यालय में मॉडल यूथ ग्रामसभा आयोजित, छात्र-छात्राओं ने ली जनतांत्रिक प्रक्रियाओं की ट्रेनिंग

Jamshedpur rural ucil protest : परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष अजीत कुमार महंती 4 को करेंगे जादूगोड़ा दौरा, हितकू विस्थापित एवं प्रभावित बेरोजगार संघ ने दी 4 को आंदोलन की धमकी, शुक्रवार को बैठक कर बनाएंगे रणनीति

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jharkhand new bjp state in-charge-झारखंड भाजपा प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल दो दिवसीय दौरे पर पांच अक्टूबर को आएंगे रांची

jamshedpur KPS Kadma- केरला पब्लिक स्कूल, कदमा में लेट्स मेक ए डिफरेंस यूथ कॉन्फ्रेंस के 26वें संस्करण का शुभारंभ, देश के विभिन्न स्कूलों से आए 300 विद्यार्थियों ने लिया भाग, जीवन के मूल्यों पर विचार करने व खुद को समझने का अवसर मिला

Jamshedpur rural cleanliness campaign : जल सहियों ने गालूडीह सुभाष चौक व अंडरपास में चलाया स्वच्छता अभियान, आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया

Jamshedpur rural model gramsabha : खुकड़ाडीह उच्च विद्यालय में मॉडल यूथ ग्रामसभा आयोजित, छात्र-छात्राओं ने ली जनतांत्रिक प्रक्रियाओं की ट्रेनिंग

Jamshedpur rural ucil protest : परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष अजीत कुमार महंती 4 को करेंगे जादूगोड़ा दौरा, हितकू विस्थापित एवं प्रभावित बेरोजगार संघ ने दी 4 को आंदोलन की धमकी, शुक्रवार को बैठक कर बनाएंगे रणनीति

jamshedpur red cross society-राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान महायज्ञ सफलता पूर्वक संपन्न, तीन स्थानों पर 865 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, 14 दिनों में 2170 यूनिट रक्त हुआ संग्रह

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News