
Chaibasa : जगन्नाथपुर पुलिस ने तेजी और लापरवाही में ट्रैक्टर चलाने के आरोप में चालक विपिन तिरिया को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने बताया कि डांगुवापोसी-देवगांव मार्ग स्थित दूरिडता सरकारी विद्यालय के नजदीक चालक द्वारा ट्रैक्टर को तेजी एवं लापरवाही से चलाने के कारण अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पुलिया से नीचे गिर गया, जिसमें सूरन बोबोंगा (18 वर्ष) एवं गुरा बोबोंगा (16 वर्ष) दोनो सगे भाइयों की मौके पर ही मौतहो गई.

इस घटना में सोमा बोबोंगा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए चाईबासा रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने सअनि उमेश प्रसाद को घटनास्थल भेजा, जहा सअनि उमेश प्रसाद ने दोनो मृतक भाइयों के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया तथा चालक विपिन तिरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।







