
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत काशीडीह पुल के पास पैदल जा रही बबली कुमारी से बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा मोबाइल छिनतई करने के मामले में पुलिस ने घटना के पांच माह बाद नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में टूइला डूंगरी ए ब्लॉक निवासी सुमित कुमार दास और एक नाबालिग शाम है. पुलिस ने इसके बाद से छीना हुआ मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है. घटना 21 मई के रात की है. जानकारी देते हुए आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद दोनो बाइक से तेज़ी से भागे और पास ही एक गली में जाकर छुप गए जिससे कोई उनका पीछा न कर सके. इसके बाद उन्होंने मोबाइल से सिम को निकालकर नाले में फेक दिया था. बता दे कि बबली कुमारी मूल रूप से उड़ीसा के राउरकेला में रहती है और फिलहाल भालूबासा में काम करती है. वह घटना की रात 9 बजे अपने काम खत्म कर साकची स्थित अपने पीजी जा रही थी. रास्ते में काशीडीह पुल के पास बाइक सवार बदमाश पीछे से आए और उसका मोबाइल छीनकर काशीडीह दुर्गा पूजा मैदान की ओर फरार हो गए.





