जमशेदपुर : बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ द्वारा आयोजित निशुल्क कांवर यात्रा में शामिल 1000 शिव भक्तों का जत्था सोमवार को सकुशल सुल्तानगंज पहुंचा. संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने सभी शिव भक्तों के साथ सुल्तानगंज में आयोजित बैठक में हिस्सा लिया और आगे के कार्यक्रम की जानकारी दी. साथ ही सभी के बीच पहचान पत्र का वितरण किया. सुल्तानगंज में सभी कांवरियों के बीच केला,बिस्कुट एवं पानी का वितरण किया गया. इस दौरान जत्थे में शामिल डॉक्टर ने सभी की स्वास्थ्य जांच की एवं जरूरत के अनुसार सभी को दवाइयां दी गई. (नीचे भी पढ़ें)
विकास सिंह ने बताया रात्रि का विश्राम असरगंज के शिकारी धर्मशाला में है, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन के साथ भोजन और विश्राम की व्यवस्था की गई है. असरगंज के धर्मशाला में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप भागलपुर के डीएम उपस्थित रहेंगे.
















