जमशेदपुर : जमशेदपुर कदमा स्थित केरला पब्लिक स्कूल में शनिवार को फ्रेशर्स नाइट का आयोजन किया गया. बारहवीं के विद्यार्थियों के सहयोग से फ्रेशर्स नाइट आयोजित की गई. जिसमें मिस केपीएस श्रेया सिंह, मिस्टर केपीएस जतिन साहू, आकर्षक मुस्कान आन्या घोष, आकर्षक व्यक्तित्व अविष्कार सिहं और फैशन आइकन का अवार्ड निशु कुमारी को दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम की शुरुआत प्रिसिंपल शर्मिला मुखर्जी के स्वागत भाषण के साथ हुई. शैक्षणिक निदेशक लक्ष्मी आर ने बच्चों से सर्वश्रेष्ठ इंसान बनने का आग्रह किया और छात्रों का आश्वासन दिया कि संस्थान को सर्वोत्तम शिक्षण संसाधन उपलब्ध करवाने का हरसंभव प्रयास करेंगी. फ्रेशर्स नाइट में मनमोहक नृत्य और मधुर संगीत की प्रस्तुति हुई. इस दौरान स्कूल के विद्यार्थी और सभी शिक्षक शिक्षकाएं मौजूद थी.















