रांची: झारखंड राज्य के चार विश्वविद्यालयों में अब तक स्थायी रुप से कुलपति की नियुक्ति नहीं हो पायी है. जिससे विवि का काम काज प्रभावित हो रहा है. इन विश्वविद्यालयों में कुलपतियों का कार्यकाल जून महीने में ही समाप्त हो चुका है. इस दिशा में अब तक कोई पहल नही हो पायी है. इसके लिए सर्च कमेटी ने इंटरव्यू और जरुरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद राज्यपाल सह कुलाधिपति के पास नाम भेजा जा चुका है.(नीचे भी पढ़े)
विदित हो कि विनोबा भावे विवि हजारीबाग, सिदो कान्हो विवि दुमका, नीलांबर- पितांबर विवि पलामू व कोल्हान विवि चाईबासा में कुलपति का पद प्रभार में चल रहा है. साथ ही अभी और भी विवि भी है जहां पर कुलपति का कार्यकाल जल्द ही समाप्त होने वाला है. इसके अलावा इन सभी विवि में प्रतिकुलपति का पद भी रिक्त है. कुलपति व प्रतिकुलपति की नियुक्ति नहीं होने से विवि का कार्य प्रभावित होता है.















