जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीडी बार में हुए कातिलाना हमले का मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने पुलिस को चकमा देकर दोपहर करीब 3.30 बजे जमशेदपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया. उस पर पुलिस ने दो लाख का ईनाम घोषित क दिया था. जमशेदपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में उसने सरेंडर कर दिया. बताया जाता है कि वह बागबेड़ा के रहने वाले एक वकील के सहयोग से जमशेदपुर कोर्ट में इंट्री करके सीधे सरेंडर कर दिया. उसकी तलाश पिछले कई दिनों से जमशेदपुर पुलिस कर रही थी. लेकिन उसको पकड़ नहीं पायी. (नीचे भी पढ़ें)

एक बार फिर से पुलिस को उसने चकमा दिया और कोर्ट में सरेंडर कर दिया. इस प्रकार अब पुलिस के ऊपर एक बार फिर से सवालिया निशाना लग गया है कि आखिर कैसे पुलिस को कोई जानकारी नहीं हुई और अपराधी ने सरेंडर कर दिया. अब पुलिस को जमशेदपुर कोर्ट से रिमांड पर लेना होगा. (नीचे भी पढ़ें)
गौरतलब है कि 27 जून को बिष्टुपुर डीडी बार के सामने पुलिस की जीप से खींचकर दो लोगों पर कातिलाना हमला कर दिया गया था. इसमें हिमांशु नामक युवक की मौत हो गयी जबकि प्रत्युष आनंद गंभीर रुप से घायल है और अब भी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. घटना के बाद से ही पुलिस को मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा की तलाश थी. इसको लेकर दावे किये जा रहे थे कि पुलिस छापामारी कर रही है, लेकिन पुलिस को चकमा देकर वह कोर्ट में घुसकर सरेंडर कर दिया.







