जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह सरजामदा निवासी अधिवक्ता भीम हेंब्रम का लंबी बीमारी के कारण आकस्मिक निधन हो गया. लगभग 1 महीने पूर्व उनकी पत्नी का भी निधन हो गया था.वह लगभग 62 वर्ष के थे. वर्ष 1998 से जमशेदपुर जिला बार संघ के नियमित प्रैक्टिस के रूप में अधिवक्ता थे. आज ही एक महत्वपूर्ण बैठक की गई जिसका संचालन अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने किया. सर्वप्रथम सभी ने वरीय अधिवक्ता भीम हेंब्रम के आकस्मिक निधन पर दुख प्रकट किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उसके बाद सभी अधिवक्ताओं में दोनों झारखंड स्टेट बर काउंसिल के सदस्य से अधिवक्ता कल्याण कोष की आवंटन उनकी सुरक्षा उनके स्वास्थ्य बीमा योजना इत्यादि पर चर्चाएं की. (नीचे भी पढ़ें)

विनती किया कि आप लोग जल्द से जल्द पूरी कमेटी का गठन करके अधिवक्ता कल्याण का कार्य करें झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि बहुत पूरी कमेटी का गठन हो जाएगा. झारखंड स्टेट बार संघ काउंसिल के सदस्य और झारखंड उच्च न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल कलाम रसीदी ने भी उनका समर्थन किया. उनके साथ अधिवक्ता गुलरेज अख्तर, दिनेश कुमार पांडेय, रंजीत कुमार पांडेय, सिद्धार्थ शंकर दुबे, अक्षय कुमार झा, मिथिलेश सिंह, राजू कुमार सिंह, जन्मेजय कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, बसंत कुमार मिश्रा, अधिवक्ता कुलविंदर कुमार, एनके सिंह के साथ-साथ बहुत सारे अधिवक्ता मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)
जिला बार संघ के ओर से आधिकारिक सूचना मिला कि आगामी दिन सोमवार 27 जुलाई को स्वर्गीय भीम हेंब्रम के श्रद्धांजलि के रूप में सभी अधिवक्ता द्वितीय पाली में अपने आप को न्यायिक कार्य से अलग रखेंगे.




