
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के चूना शाहबाबा मजार के पास पारिवारिक विवाद में एक युवक मोहम्मद समीर पर बियर की टूटी बोतल से वार कर दिया गया है. घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घायल के पिता मोहम्मद हुसैन भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि वह फूलों का काम करते हैं. गणेश पूजा विसर्जन के दौरान वह व्यस्त थे. तभी उनको किसी ने बताया कि समीर पर किसी ने हमला कर दिया है. वह घायल हैं. वह एमजीएम में भर्ती हैं. इस पर वह भाग कर अस्पताल पहुंचे हैं. उन्होंने बताया कि डिक्की नामक युवक ने यह मारपीट की है. डिक्की रिश्ते में मोहम्मद हुसैन का भगिना लगता है. बता दें कि बियर की टूटी बोतल से हमला कर समीर को घायल किया गया है.



