
जमशेदपुर : जमशेदपुर में स्टंटबाजों की हरकतों से राहगीर परेशान हैं. पुलिस इन पर कार्रवाई भी करती है, लेकिन स्टंटबाज हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. स्टंटबाजों की हरकत की वजह से एक साइकिल सवार को मंगलवार को टक्कर लग गया. इससे साइकिल के पीछे बैठी महिला घायल हो गयी. घायल को इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
घटना सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर 28 की है. घटना के समय सिविल मिस्त्री का काम करनेवाली न्यू उलीडीह की राखी तापे वेतन लेने के लिये ठेकेदार के पास जा रही थी. साइकिल सन्नी तापे चला रहा था और वह पीछे बैठी हुई थी. इस बीच ही अचानक से एक युवक बाइक से स्टंट करते हुये आया और साइकि-ल को पीछे से टक्कर मार दी.



