घाटशिला : घाटशिला के मऊभंडार एचसीएल/आईसीसी कंपनी गेट के समक्ष झारखंड श्रमिक संघ के अध्यक्ष काजल डॉन की अध्यक्षता में अस्थाई मजदूरों का एक बैठक आयोजित हुई. पिछले दिनों कंपनी गेट के समक्ष ठेकेदार मजदूरों का धरना प्रदर्शन आंदोलन के बाद घाटशिला विधायक रामदास सोरेन कंपनी मैनेजमेंट एवं प्रशासन की मौजूदगी में डाक बंगला में हुई बैठक में लिखित समझौता के मुताबिक 10 जुलाई तक अस्थाई मजदूरों का वेरीफिकेशन समाप्त होने के बाद आयोजित बैठक में विचार विमर्श किया गया.(नीचे भी पढ़े)
बैठक में अध्यक्ष काजल डॉन ने कहा कंपनी प्रबंधन के तरफ से कहा गया है कि 13 से 14 जुलाई तक मजदूरों को गेट पास दे दिया जाएगा और 15 जुलाई से मजदूरों को काम पर रखा जाएगा. बैठक में झारखंड श्रमिक संघ के अध्यक्ष काजल डॉन व सचिव फेबियन तिर्की ने मजदूरों के आंदोलन की सफलता के लिए विधायक रामदास सोरेन के साथ काजल डॉन, कंपनी प्रबंधन एवं प्रशासन व आंदोलन में साथ देने वाले सभी नेताओं के प्रति आभार जताया. इस बैठक में कमेटी के कोषाध्यक्ष कमल दास, संगठन सचिव मृत्युंजय यादव, हिमालय बागती, अनिल रवानी, दिल बहादुर, विकास पांडा, राठौर, राजीव, रमेश, आजाद ,छोटे व लालमोहन समेत कई अस्थाई मजदूर मौजूद थे.



