• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, July 20, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home स्टूडेंट जोन

Jamshedpur DBMS kadma school – डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल ने पूरे किए दो दशक, भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन गुरुवार को, देखिए – video

Jamshedpur DBMS kadma school – डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल ने पूरे किए दो दशक, भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन गुरुवार को, देखिए – video
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल ने अपनी सफल शैक्षणिक यात्रा के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक समारोह “द डिकेड्स – इटर एटर्नम” का आयोजन गुरुवार को करेगा. इसे लेकर प्रिंसिंपल ने बुधवार को स्कूल परिसर में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया. विद्यालय परिसर में सभागार “कलाकृति” में आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यालय की दो दशकों की उपलब्धियों, परंपराओं और विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा का उत्सव होगा. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की कला, संस्कृति, संगीत और रचनात्मक क्षमता को मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित कर सकें. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

समारोह में लगभग 270 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे और संगीत, नृत्य, नाटक, रंगारंग प्रस्तुतियां तथा आकर्षक मंच सज्जा कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण होंगे. विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में भारतीय परंपरा, आधुनिकता और सामाजिक मूल्यों का अनूठा समन्वय देखने को मिलेगा. विद्यालय परिवार का मानना है कि यह आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उनके भीतर छिपी प्रतिभाओं को नई पहचान देगा. कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए सभागार को विशेष रूप से सजाया जा रहा है. आधुनिक तकनीक और कलात्मक साज-सज्जा से मंच को भव्य रूप दिया जा रहा है. वहीं शिक्षक-शिक्षिकाएं विद्यार्थियों को बेहतर प्रस्तुति के लिए लगातार प्रशिक्षण दे रहे हैं. इस समारोह में शहर के कई प्रतिष्ठित लोग भी शामिल होंगे. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आरके अग्रवाल उपस्थित रहेंगे. वहीं डीबीएमएस संस्था की संरक्षिका भागुमति नीलकंठन भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी. इसके अलावा विद्यालय की प्रेसिडेंट एवं चेयरपर्सन (प्रशासन) ललिता चंद्रशेखर, चेयरपर्सन (फाइनेंस) डॉ बी चंद्रशेखर, सचिव अनीता रामकृष्णा, संयुक्त सचिव उषा मालिनी, कोषाध्यक्ष भुवना कृष्णन, संयुक्त कोषाध्यक्ष पीएम अरुणा, विद्यालय की प्राचार्या गुरप्रीत भामरा, उप-प्राचार्या सुम्पर्णा राय एवं एस शिरीन सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहेंगे. विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि “दो दशक” समारोह विद्यार्थियों को संस्कृति, अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास का संदेश देगा. साथ ही यह आयोजन विद्यालय की गौरवशाली परंपरा और शिक्षा के प्रति समर्पण को भी दर्शाएगा. विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों और आमंत्रित अतिथियों से कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है. डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल का यह “दो दशक” समारोह जमशेदपुर के शैक्षणिक और सांस्कृतिक जगत में एक यादगार आयोजन के रूप में देखा जा रहा है, जहां संस्कृति, संगीत, कला और शिक्षा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Srinath university workshop : श्रीनाथ विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय रोबोटिक्स एवं अंतर्निहित प्रणाली कार्यशाला का समापन, प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान
खबर

Srinath university workshop : श्रीनाथ विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय रोबोटिक्स एवं अंतर्निहित प्रणाली कार्यशाला का समापन, प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान

July 18, 2026
Jamshedpur nml : विज्ञान ज्योति स्कूल के छात्रों और शिक्षकों का सीएसआइआर-एनएमएल दौरा, बच्चों में वैज्ञानिक जागरुकता बढ़ाने की कोशिश
स्टूडेंट जोन

Jamshedpur nml : विज्ञान ज्योति स्कूल के छात्रों और शिक्षकों का सीएसआइआर-एनएमएल दौरा, बच्चों में वैज्ञानिक जागरुकता बढ़ाने की कोशिश

July 17, 2026
Jamshedpur no entry : जेएसएससी क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा 19 जुलाई को, जमशेदपुर में नो इंट्री, यह होगा समय
खबर

Jamshedpur no entry : जेएसएससी क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा 19 जुलाई को, जमशेदपुर में नो इंट्री, यह होगा समय

July 17, 2026
Next Post
jamshedpur rural-चाकुलिया नपं के जन प्रतिनिधियों ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

jamshedpur rural-चाकुलिया नपं के जन प्रतिनिधियों ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

jamshedpur rural-चाकुलिया प्रखंड कार्यालय परिसर में विद्युत विभाग के पदाधिकारी ने शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओ‍ं से हुए रूबरू,समाधान का मिला आश्वासन

jamshedpur rural-चाकुलिया प्रखंड कार्यालय परिसर में विद्युत विभाग के पदाधिकारी ने शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओ‍ं से हुए रूबरू,समाधान का मिला आश्वासन

Jharkhand weather alert – रांची समेत इन जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं

Jharkhand weather alert - रांची समेत इन जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Tata steel got relief from supreme court : टाटा स्टील को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, भूषण स्टील के अधिग्रहण की आपत्तियों को किया खारिज

Jamshedpur hospital mou – 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल व पीयरलेस हॉस्पिटल के बीच हुआ एमओयू, कैंसर मरीजों को मिलेगी सस्ती सुविधाएं

Jamshedpur jdu : जदयू ने मलेरिया को लेकर उठाया कदम, मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए छह सदस्यीय समिति गठित

Jamshedpur elders group : प्रेमनगर के वरिष्ठ नागरिक परिषद के संस्थापक महामंत्री स्व रामानुज शर्मा के पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, किया गया नमन

Jamshedpur strike : सोनारी में सफाई कर्मियों ने किया हड़ताल, 400 की जगह 300 रुपये ही दे रहा ठेकेदार, देखिये – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tata steel got relief from supreme court : टाटा स्टील को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, भूषण स्टील के अधिग्रहण की आपत्तियों को किया खारिज

Jamshedpur hospital mou – 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल व पीयरलेस हॉस्पिटल के बीच हुआ एमओयू, कैंसर मरीजों को मिलेगी सस्ती सुविधाएं

Jamshedpur jdu : जदयू ने मलेरिया को लेकर उठाया कदम, मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए छह सदस्यीय समिति गठित

Jamshedpur elders group : प्रेमनगर के वरिष्ठ नागरिक परिषद के संस्थापक महामंत्री स्व रामानुज शर्मा के पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, किया गया नमन

Jamshedpur strike : सोनारी में सफाई कर्मियों ने किया हड़ताल, 400 की जगह 300 रुपये ही दे रहा ठेकेदार, देखिये – video

Jamshedpur new president : क्राइम कंट्रोल व मानवाधिकार संघ के अध्यक्ष बने विष्णुनाथ तिवारी, संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News