जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो में दो अलग – अलग हिंदू नववर्ष यात्रा निकाले जाने को लेकर विधायक सरयू राय ने काफी बेहतर पहल की है. इस पहल के बाद तय हो गया है कि शनिवार को निकलने वाला हिंदू नववर्ष यात्रा एक साथ मिलेगा. सरयू राय ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है और बताया है कि शनिवार की सुबह उनके बिष्टुपुर स्थित निवास सह कार्यालय पर हिंदू उत्सव समिति के संरक्षक उपेंद्र सिंह मस्तान और हिंदू नववर्ष यात्रा के अध्यक्ष सर्वजीत तिवारी आये. हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में दो अलग-अलग यात्राएं निकालने का विचार था. (नीचे भी पढ़ें)
श्री राय ने कहा कि उनको यह ठीक नहीं लगा. उन्होंने इस मसले पर हस्तक्षेप किया और पहल की और दोनों पक्षों से इस पर खुलेमन से बात की कि यात्रा एक ही निकलनी चाहिए. दोनों पक्षों ने उनकी (सरयू राय की) बात पर सहमति जताई कि एक ही यात्रा निकलनी चाहिए. दोनों पक्षों ने उनसे इस यात्रा को लीड करने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया. अब इस यात्रा में दोनों पक्षों के लोग शामिल होंगे और पूरे उत्साह के साथ यात्रा निकलेगी.














