रांची: गृह रक्षा वाहिनी लोक सेवक एवं झारखंड रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल रांची के नवनियुक्त होम गार्ड के डीजी एमएस भाटिया से मुलाकात कर उन्हें पुष्प गुच्छा देकर सम्मानित किया गया तथा राज्य की गृह रक्षों की ज्वलंत समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट करवाया गया. डीजीपी महोदय के द्वारा विधि संवत समस्याओं का निराकरण हेतु सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया. प्रतिनिधि मंडल में गृह रक्षा वाहिनी लोक सेवक के प्रदेश संघ संगठन सचिव बरसा भेगार, कोषाध्यक्ष हरे राम सिंह, झारखंड रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के प्रदेश महासचिव लाला राम तथा भोलानाथ भोक्ता, रामदयाल टूटी, रानू मुंडा, राजन महतो, जय प्रकाश सिंह, कृष्णानंद राय उपस्थित रहे.













