जमशेदपुर : इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष सतीश गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जुगसलाई समेत जमशेदपुर के एसएसपी को जमशेदपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर एक मांग पत्र सौंपा. संस्था ने कहा कि जुगसलाई, बागबेड़ा, बड़ौदा घाट, शिवपुर जैसे इलाकों में चोरी, छिनतई, नशाखोरी और मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता भय के माहौल में जी रही है. संस्था द्वारा दिए गए 7 प्रमुख सुझावों में पुलिस गश्ती दल को बढ़ाया जानें, 10 से 15 जवानों की टीम द्वारा हर 4 घंटे पर औचक गश्ती की जाने, रात्रि गश्ती को और अधिक सक्रिय किये जानें, संदिग्ध लोगों पर सख्त निगरानी रखी जाने, जुगसलाई के सभी मुख्य चौक-चौराहों और गलियों में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाने और उसे कंट्रोल रूम से जोड़े जाने, नशा मुक्ति अभियान चलाया जाने, जुगसलाई के 10-15 चिन्हित स्थानों पर नशे का कारोबार बंद कराये जाने, 107 / 113 धारा के तहत असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जाने, महिला सुरक्षा के लिए महिला पुलिस गश्ती और हेल्पलाइन नंबर जारी किये जाने, आम लोगों की सुरक्षा के लिए थाना में शिकायत पेटी और हेल्पलाइन की व्यवस्था की जाने जैसे सुझाव शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सतीश गुप्ता, सविता राय, नरमिश सिंह, पी लता, श्वेता सिंह, बिनिता राय, शैल कुमारी देवी, रश्मि खनूजा और अजंता माझी उपस्थित रही.







